छत्तीसगढ़बिलासपुर

पुलिस के पास आई अजीबोगरीब शिकायत श्मशान घाट से गायब हुई अस्थियां

बुधवार को जब सुबह अस्थि फूल इकट्ठा करने परिजन पहुंचे तो उनके होश उड़ गए क्योंकि वहां से अस्थियां गायब थी

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य
बुधवार को बिलासपुर कोतवाली थाने में आए अजीबोगरीब शिकायत से पुलिस भी हैरान रह गई पुलिस के पास शिकायत करने पहुंचे लोगों ने बताया की दयालबंद मधुबन मुक्तिधाम में विनय विश्वकर्मा की मां काशीबाई का अंतिम संस्कार किया गया था मंगलवार शाम को जब परिजन रात में दिया जलाने मुक्तिधाम गए थे तब वहां अस्थियां मौजूद थी लेकिन बुधवार को जब सुबह अस्थि फूल इकट्ठा करने परिजन पहुंचे तो उनके होश उड़ गए क्योंकि वहां से अस्थियां गायब थी वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों से इस बारे में पूछताछ की गई तो उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर कर दी इसके बाद हैरान-परेशान और आक्रोशित परिजन सीधे कोतवाली थाने पहुंच गए और मृत व्यक्ति की अस्थियां चोरी होने की अजीब सी शिकायत दर्ज करा दी परिजन और पुलिस दोनों मान रहे हैं की या तो सफाई कर्मचारियों ने साफ सफाई के दौरान अस्थियों को इधर उधर कर दिया होगा या फिर असामाजिक तत्वों ने यह हरकत की होगी लेकिन शिकायत का दूसरा पहलू यह भी है कि वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड ने अपनी जिम्मेदारी क्यों नहीं निभाई अगर अस्थियां श्मशान घाट से गायब हो रही है तो इसकी पूरी जवाबदेही वहां तैनात सुरक्षाकर्मी की ही है। घर बाहर से बेशकीमती वस्तुएं चोरी होने की बातें हम सब ने सुन रखी है लेकिन श्मशान घाट से किसी की अस्थियां चोरी हो जाए यह बात हैरान करती है पुलिस के लिए भी इस हैरान करने वाली अजीबोगरीब शिकायत से निपटने कोई गाइड लाइन नहीं है इसलिए पुलिस शिकायत लेकर जांच की बात कह रही है पुलिस किस तरह की जांच करेगी यह कहना मुश्किल है लेकिन उन परिजनों पर क्या बीत रही होगी जिनके घर की बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार के बाद अस्थि फूल भी उन्हें हासिल नहीं हो सके जिससे कि अस्थि विसर्जन किया जा सके जाहिर है विश्वकर्मा परिवार की भावनाएं बुरी तरह आहत हो रही है लिहाजा जरूरी है कि निगम अपने सभी मुक्ति धामों में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करें हालांकि कई मुक्तिधामो में समाजसेवी संगठनों की ओर से अस्थि कलश रखने के लिए लॉकर भी उपलब्ध कराई जा रही है इस व्यवस्था को मधुबन मुक्तिधाम में भी लागू करने की जरूरत है

error: Content is protected !!
Letest
सुलह कराने गए युवक की हत्या...मोपका चौक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ...