कोरबा

लॉक डाउन के दौरान बिना अनुमति शादी और पार्टी, सोशल मीडिया पर शादी की फ़ोटो अपलोड करना पड़ा महंगा, पुलिस आई एक्शन मेंं 6 के खिलाफ अपराध दर्ज

रमेश राजपूत

कोरबा- जिले के बालको थाना क्षेत्र के ग्राम करूमौहा निवासी गौतम कुर्रे ने शादी की और बकायदा भोज का भी आयोजन लॉक डाउन के दौरान किया, इसके लिए न तो उसने सक्षम अधिकारी से अनुमति ली और न ही सूचना दी, जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने धारा 144 के साथ ही लॉक डाउन जारी है बावजूद नियमों की धज्जियाँ उड़ा कर उल्लंघन किया गया, भीड़ को एकत्र किया गया जिसके लिए पूरे परिवार के खिलाफ धारा 188,269,270, 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार इस शादी और लोगों को एकत्र कर जोखिम उठाने की जानकारी पुलिस को परिवार द्वारा सोशल मीडिया में फोटो अपलोड किए जाने के बाद हुई, जिसके बाद बालको थाना पुलिस ने तत्काल प्रभावी कार्रवाई करते हुए, गौतम कुर्रे, अर्चना कुर्रे,मंगली बाई, आंनद राम और राधे लाल के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है। गौरतलब है कि शादी या अंतिम संस्कार के लिए भी शासन को सूचना देकर अनुमति लेनी है, इस निर्देश के बावजूद इस परिवार ने नियमों का उल्लंघन किया है, लिहाज़ा सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ...