बिलासपुर

फावड़ा मारकर पत्नी को उतारा मौत के घाट….एक बार फिर वजह बनी चरित्रशंका,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में एक बार फिर चरित्र शंका पर पति ने अपनी पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया, ये पूरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी के नयापारा में रहने वाले शिवकुमार कोसले का विवाह मृतिका से 2008 में हुआ था, शादी के शुरुआती सालों में तो पति पत्नी के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था पर जैसे जैसे समय बीतता गया वैसे-वैसे दोनो के बीच विवाद होने लगा, बताया जा रहा है मृतिका का पति चरित्र शंका को लेकर आए दिन अपनी पत्नी से विवाद करता था। जिसकी जानकारी लगते ही मृतका के पिता व उसके परिजनों ने शिव कुमार के घर पहुंचकर उसे समझाइश दी थी और दोनों के बीच चल रहे वाद विवाद को समाप्त करवाया था। वही आज सुबह मृतका के पड़ोसी ने उसके पिता को फोन करके बताया कि धारदार हथियार से शिवकुमार ने अपनी पत्नी की हत्या कर दि है और उसे डायल 112 द्वारा थाने ले जाया गया है सूचना मिलते ही मृतका के पिता मौके पर पहुंचे इसी बीच पुलिस भी घटना स्थल पहुंच हत्या में प्रयोग किए गए अवज़ार को जब तक कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी सरकंडा स्थित मोनालिसा ब्यूटी पार्लर में काम करती थी जहाँ वो कुछ अन्य लोगों के संपर्क में भी थी.. जिसके कारण आए दिन दोनों के बीच वाद विवाद होता रहता था,वही आज भी शिवकुमार ने अपनी पत्नी को काम पर जाने के लिए जब मना किया तो मृतिका ने काम नहीं छोड़ने की जीद की, जिसके बाद आवेश में आकर आरोपी शिव कुमार ने पास ही पड़े फावड़े से सिर पर वार कर पत्नी की हत्या कर दी, जिसकी जानकरी लगते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ...