बिलासपुर

मनरेगा के कार्यों में उदासीनता 23 तकनीकी सहायको को कारण बताओं नोटिस जारी…सेवावृद्धि में लगी रोक

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिला पंचायत बिलासपुर अंतर्गत मनरेगा एवं अभिसरण के तहत् स्वीकृत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के कार्यों के संबंध में राज्य कार्यालय द्वारा लगातार समीक्षा करते हुये प्रगति लाये जाने के निर्देश दिये जा रहे हैं । जिस संबंध में जिला कार्यालय द्वारा समय – समय पर समीक्षा करते हुये उचित मार्ग – दर्शन देते हुए समस्त तकनीकी सहायको को निर्धारित समय – सीमा में शत्प्रतिशत कार्यो को पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये गये थे , तथा प्रगति के आधार पर कार्य मूल्यांकन करते हुये वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु सेवावृद्धि की अग्रिम कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये थे किन्तु उक्त कार्यों में कुल 23 तकनीकी सहायको द्वारा आज दिनांक तक उपरोक्तानुसार निर्देशानुसार प्रगति नहीं लाये जाने के कारण , कारण बताओं सूचना पत्र जारी करते हुये 12 सितम्बर , 2024 तक निर्देशानुसार वांछित प्रगति के आधार पर संविदा सेवावृद्धि के संबंध में निर्णय लिया जावेगा एवं शेष तकनीकी सहायकों की सेवावृद्धि की कार्यवाही की गई है ।

इन्हें जारी किया गया कारण बताओं नोटिश : –

जनपद पंचायत बिल्हा से छाया ध्रुव । जनपद पंचायत कोटा से संकेत बघेल , भीषम सिंह , माधुरी महिलांगे , अभिषेक अग्रहरि , हिमांशुदास , आशीष बंजारे , बरखा खिलानी , शशिदान , मयंक गुप्ता एवं पृथ्वीपाल जनपद पंचायत मस्तूरी से कामाक्षी केसरी , प्रवीण वस्त्रकार, रश्मि चौधरी , श्रद्धा पटेल , पूजा निर्मलकर एवं बाल्मिकी धीवर जनपद पंचायत तखतपुर से ललित कुमार सूर्यवंशी , वैभव गुप्ता , जयलाल साहू , नवीन मरकाम , विक्रम सिंह राठौर एवं मो . तस्लीम हसन। राज्य शासन के प्राथमिकता के कार्यो को समय – सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किये जाने हेतु जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है । साथ ही नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।

error: Content is protected !!
Letest
कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार