क्राइम

चाकू से हमला कर पत्नी को लहूलुहान करने के बाद पति ने फांसी लगाकर दे दी जान

आलोक

पति के खिलाफ पत्नी द्वारा पुलिस में शिकायत करने से पति इस कदर आग बबूला हो गया कि उसने पत्नी पर प्राणघातक हमले कर दिए और खुद फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी। मामला मंगला दीनदयाल कॉलोनी का है। यहां रहने वाले दिहाड़ी मजदूर अविनाश वस्त्रकार ने कुछ वर्ष पहले पूजा से प्रेम विवाह किया था लेकिन विवाह के कुछ वर्ष बाद ही दोनों के जीवन से प्रेम गायब हो गया और किसी ना किसी मुद्दे पर दोनों के बीच विवाद होने लगा। आए दिन मारपीट से तंग पूजा ने पिछले दिनों अपने पति के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत भी की थी । जिससे दोनों के बीच खटास और बढ़ गयी।

इन दोनों के दो बच्चे भी इनके बीच सेतु नहीं बन पाए और विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि शनिवार को अविनाश ने हुए झगड़े के बाद अपनी पत्नी पर चाकू से प्राणघातक हमले कर दिए । इस हमले में पूजा लहूलुहान होकर बेसुध हो गई तो उसे मृत समझकर अविनाश ने भी फांसी के फंदे में लटक कर अपनी जान दे दी। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पूजा की सांसे चलती देख उसे सिम्स में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इस घटना से जहां दो मासूमों की जिंदगी तबाह हो गई वही पूरे क्षेत्र में इस लोमहर्षक घटना से खौफ का माहौल है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके, बिलासपुर: गरबा जाने निकली युवती को ऑटो चालक ने घुमाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार छत्तीसगढ़ में 125 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला... बिलासपुर से भी बदले कई अफसर, सीपत में फिर दबंगई! शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो मामा-भांजे को डंडे, बेल्ट और पाइप से जानवरों की तरह... 82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु...