बिलासपुर

रविवार की रात अरपा नदी में छलांग लगाने वाली विवाहिता की 10 किलोमीटर दूर मिली लाश…एसडीआरएफ लगातार जुटी थी तलाश में

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रविवार रात शनिचरी रपटा के पास अरपा नदी में कूदने वाली विवाहिता की लाश मंगलवार को वहाँ से 10 किलोमीटर दूर दोमुहानी एनीकट के पास मिली है। गौरतलब है कि मृतिका साहिला चंद्राकर 19 वर्ष अपने ससुराल में चोरी का आरोप लगाने से क्षुब्ध होकर अपने मायके टिकरापारा आकर 2 दिनों से रह रही थी, जो रविवार की शाम अपनी सहेली के साथ शनिचरी रपटा की ओर गई थी, तभी उसने अचानक नदी में छलांग लगा दी, पानी के तेज बहाव की वजह से वह बहकर आगे निकल गई,

जिसकी वजह से मौके पर पहुँची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को वह नही मिल रही थी, मंगलवार को एसडीआरएफ की टीम आगे निकलकर तलाश कर रही थी, जिन्हें शनिचरी से 10 किलोमीटर दूर दोमुहानी एनीकट के पास उसकी लाश मिली है। शव को बाहर निकालकर परिजनों की उपस्थिति में पीएम के लिए भेज दिया गया है, वही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ...