बिलासपुर

VIDEO :- हॉस्टल की अव्यवस्थाओं को लेकर छात्राएं उतरी सड़क पर….चक्काजाम कर किया गया प्रदर्शन, इधर मौके पर पहुँची तहसीलदार भड़की… कहा लिख कर दूंगी तो चले जाओगे जेल

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मस्तूरी विकासखंड अंतर्गत पचपेड़ी तहसील में स्थित 100 बिस्तर हॉस्टल में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर सोमवार को यहां की छात्राओं ने मस्तूरी बलौदाबाजार मेनरोड पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में छात्राएं सड़क पर बैठ गई और अपनी मांगों को लेकर नारे लगाने लगी, थोड़ी ही देर में सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग है और स्थानीय पुलिस, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुँच गए, जहाँ जब छात्राओं से बात की गई तो पता चला उनके हॉस्टल में अव्यवस्थाओ को लेकर कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुधार और सुनवाई नही होने पर उन्हें मजबूरन ऐसा प्रदर्शन किया गया। जिनका आरोप है कि हॉस्टल में मूलभूत सुविधाओं की कमी है, भोजन, पानी अन्य सामान कोई भी गुणवत्तापूर्ण नही है, जिसे उन्हें दिया जाता है, पोषण आहार, बाथरूम, खेलकूद की सामग्री, लायब्रेरी, कम्प्यूटर, खाने के बर्तन, दवाइयां नही होना, पालको के साथ बैठक नही करना, बच्चों और पालको को अपशब्द कहना, बच्चों से कार्य कराना जैसे विभिन्न समस्याओं के लिए हॉस्टल वार्डन पर आरोप लगाए गए है। जिसे लेकर 20 बिन्दुओ पर छात्राओ ने अपना मांग पत्र भी स्थानीय प्रशासन को सौंपा है। लगभग डेढ़ घंटे तक सड़क पर बैठी छात्राओ ने स्थानीय अधिकारियों की समझाइश के बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया, जिससे यातायात व्यवस्था बहाल हो पाई। 

प्रशासन के दावो की खुली पोल…

छात्राओ के इस प्रदर्शन से प्रशासन के सारे दावो की पोल खुल गई है, सरकार तमाम तरह की सुविधाएं, व्यवस्था उपलब्ध कराती है, लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी और जिम्मेदार उसमे बंदरबांट कर सब हजम कर जाते है, जिसकी वजह से ही इन संस्थानों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव रहता है, सरकार को इन समस्याओं का जमीनी स्तर पर मोनिटरिंग कर क्रियान्वयन कराने की सख्त जरूरत है ताकि ऐसे कर्मचारियों और जिम्मेदार अधिकारियों पर नकेल कसी जा सके।

तहसीलदार मैडम का वीडियो हो रहा वायरल…

मौके पर पहुँची तहसीलदार छात्राओ से बात कर रही थी, तभी अचानक उन्होंने यह कह दिया कि तुम लोग समझ नही रहे हो एक बार लिख कर दूंगी तो सब जेल चले जाओगे, इसके बाद सभी छात्राओ को अंदर भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश,