पचपेड़ी

संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं का समर्पण ही भाजपा की पूंजी- रंजीत सिंह ठाकुर

उदय सिंह

मल्हार – भाजपा की बैठक मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी मुख्य अतिथि के उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुआ। डॉक्टर बांधी ने कहा बैठक का मुख्य उद्देश्य देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिलासपुर जिले के बिल्हा विधानसभा में 30 मार्च को आगमन होने जा रहा है। जिसको लेकर मंडल मल्हार एवं लोहर्सि मंडल की संयुक्त बैठक किया गया।

प्रत्येक बूथों से भाजपा कार्यकर्ता मोदी जी को सुनने पहुंचेंगे,उन्होंने कहा कि भाजपा की सफलता संगठन की शक्ति और कार्यकर्ता की समर्पण कि भाजपा की पूंजी है। तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जमीन पर पहुंचाने के लिए हर जगह समान विचार धारा के लोगों की सक्रियता प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से आवश्यक है। बांधी जी के सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए उनके क्रियान्वयन का भरोसा दिलाया।रंजीत सिंह ने कहा मैं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं,जिन्होंने एक छोटे से कार्यकर्ता को मंडल अध्यक्ष का बडा दायित्व सौपा है,

यह मेरे लिए गर्व की बात कहते हुऐ भाजपा की विचार धारा को जन-जन तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है, भाजपा देश में राष्ट्रहित मैं कार्य कर रही है। हमें पार्टी के मूलभूत सिद्धांतों पर चलना है। बैठक के दौरान लोहरसी मंडल अध्यक्ष सीमा साहू ने अपने विचार व्यक्त किये और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अपने सुझाव दिए।

उक्त कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष दिलीप पांडे, रोहित कश्यप, सुशील चौबे, भूषण मधुकर, शंकर गुप्ता धर्मेंद्र सिंह, राजकुमार वर्मा धनेश्वर कुमार शमशेर सिंह, कमलेश सिंह, अरविंद साहू, मिलु राम केवट,आशुतोष वर्मा,मिथुन यादव,द्वारिका टंडन, पुरन सिंह, सुरेश खटकर,लोकनाथ बंजारे,महेंद्र पटेल कमल राजपूत सहित बडी संख्या में महिला कार्यकर्ता एवं भाजपाई मौजूद थे।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...