मस्तूरी

मस्तूरी :- बाइक में लिफ्ट लेकर चालक से मारपीट और लूट की वारदात…जल जीवन मिशन का इंजीनियर बना शिकार

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र अंतर्गत मेन रोड पर पेट्रोल पंप के पास बीती रात जल जीवन मिशन के साइट इंजीनियर से मारपीट कर लूट की घटना सामने आई है, जिसमें आरोपी ने ऑनलाइन मोबाईल से 5 हजार रुपए ट्रांसफर कराकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अनीश सिंह चौहान निवासी उसलापुर जो जल जीवन मिशन सोलर सिस्टम का साइट इंजीनियर है, 13.09.2024 को अपने साइट कसडोल गया हुआ था और शाम को वापस लौट रहा था, तभी मस्तूरी से बाहर निकलने पर एक ठेले में गुटका लेने रुका जहाँ आरोपी ने चौक तक लिफ्ट देने की बात कही जिसे प्रार्थी ने अपनी बाइक पर लिफ्ट दे दिया, आगे बढ़ने पर अंधेरे के पास एक बाइक खड़ी थी जहाँ उसने गाड़ी रोकने के लिए कहा, जैसे ही बाइक रुकी आरोपी ने प्रार्थी से मारपीट शुरू कर दी और पैसे मांगने लगा, घटना से घबराए प्रार्थी ने 5 हजार रुपए उसके मोबाईल पर ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए इसके बाद भी आरोपी 2500 रुपए और मांग कर रहा था, मौका मिलते ही प्रार्थी ने वहाँ से भागकर अपनी जान बचाई और इसकी शिकायत मस्तूरी थाने में दर्ज कराई जहाँ पुलिस ने मोबाईल नंबर के आधार पर धारक जिसकी उम्र 20-22 वर्ष की है उसके खिलाफ धारा 119(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप, दशरंगपुर में तीन लोगों को कुचलने वाले चार आरोपी गिरफ्तार.. ओडिशा बॉर्डर से पकड़े गए आरोपी सीपत:-400 साल पुरानी मां मन्नादाई की महिमा, 60 से बढ़कर 827 हुए ज्योति कलश; पांच जिलों में गूंज रही ... दो दिन पहले घर से लापता व्यक्ति की शिव घाट में मिली लाश... मौत की वजह तलाश रही पुलिस, बिलासपुर: घर से बिना बताए निकली 10 वर्षीय छात्रा लापता, सिविल लाइन पुलिस कर रही तलाश मल्हार: बिजली बंद होने का भरोसा देकर छत पर चढ़ाया मजदूर, 11 केवी की चपेट में आने से गई जान, तीन महीन... बिजली बिल जीरो, कमाई भी शुरू! पीएम सूर्यघर योजना से बदली उपभोक्ता की जिंदगी, बिलासपुर में 100 करोड़ ... कोटा: नवापथरा मोड़ पर मौत बनकर आया ट्रक, बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत, भाई घायल, मासूम बे...