रायपुर

आग में झुलसे पति पत्नी और गर्भ में पल रहे बच्चे की हुई मौत, हृदयविदारक घटना से गाँव में छाया मातम

उदय सिंह

रायपुर – आरंग थाना क्षेत्र के छटेरा गांव में पति को आग की लपटों में घिरा देख पत्नी उसे बचाने कूद पड़ी थी, इस दौरान दोनों ही पति पत्नी बुरी तरह से झुलस गए थे, गंभीर हालत में पहले पति की मौत हुई फिर पत्नी के गर्भ में पल रहे बच्चे की और अब पत्नी की भी मौत हो गई है, जिससे पूरे गाँव में मातम छाया हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार आरंग थाना क्षेत्र के छटेरा गांव में 9 फरवरी को जीवन निषाद (24 वर्ष) ने अपने घर की रसोई में खुद पर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा लिया था, उसकी पत्नी त्रिवेणी निषाद (22 वर्ष) घर के बाहर पानी लेने गई थी। जैसे ही पत्नी घर आई, तब उसका पति जीवन निषाद आग में जल रहा था। पत्नी शोर मचाई और पति को बचाने के लिए खुद आग में कूद गई। इस दौरान दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। पति-पत्नी का अंबेडकर अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान पति जीवन निषाद ने 10 फरवरी को दम तोड़ दिया था। कुछ दिन बाद ही घायल त्रिवेणी निषाद के गर्भ में पल रहे नवजात शिशु की भी मौत हो गई थी। बुधवार की रात त्रिवेणी निषाद की भी मौत हो गई। इस तरह एक के बाद एक पूरे परिवार का अंत हो गया। बता दें कि दोनों की शादी पिछले साल ही हुई थी।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,