रतनपुर

पति पत्नी ने की फांसी लगाकर सामूहिक आत्महत्या… दीवार पर लिखा सूसाइड नोट….पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच की शुरू

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लखराम से बेहद ही दुःखद घटना सामने आई है, जहाँ पति पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना की जानकारी लगते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया है वही घटना को सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुँच अपनी कार्रवाई में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक परसराम देवांगन पिता बच्चूराम देवांगन उम्र 60 वर्ष अपनी पत्नी पार्वती देवांगन उम्र 55 वर्ष के साथ ग्राम लखराम में देवांगन समाज के सामुदायिक भवन में रहकर बुनकर सहकारी समिति का काम देखते थे। जहाँ उन्होंने आत्महत्या करने से पहले सहकारी समिति के अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उन्होंने सुसाइड नोट को कमरे की दीवार पर लिखा है। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। रतनपुर क्षेत्र के अकलतरी में रहने वाले परसराम देवांगन टेलरिंग का काम करते थे। उनके बच्चे अकलतरी में रहते हैं, वही परसराम अपनी पत्नी पार्वती देवांगन के साथ कुछ दिनों से ग्राम लखराम स्थित देवांगन समाज के सामुदायिक भवन में रहते थे। वे यहां पर बुनकर सहकारी समिति का कामकाज देखते थे।

शनिवार की सुबह पति-पत्नी की लाश भवन के एक कमरे में फांसी पर लटकी मिली। गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम जब गांव पहुंची तो वहां दीवार में एक सुसाइड नोट लिखा था। इसमें सोसायटी के अध्यक्ष सतीश देवांगन पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा कि वे पहले टेलरिंग का काम करते थे। सहकारी समिति का अध्यक्ष उन्हें काम दिलाने के नाम पर यहां ले आया। अब वह काम से हटाने जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र...