बलौदाबाजार

दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रक और पिकअप की हुई भिड़ंत, हादसे मे 11 लोगो की मौत,मृतकों में 4 बच्चे भी शामिल, दर्जन भर घायल बलौदाबाजार-भाठापारा मार्ग की घटना

रमेश राजपूत

बलौदाबाजार-भाठापारा- में गुरुवार देर रात ट्रक और पिकअप की भिड़ंत में 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि 15 लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार सभी एक ही परिवार के थे और पारिवारिक काम से खिलोरा से अर्जुनी गांव हुए थे। मृतकों में 4 बच्चे भी शामिल हैं। घटना बलौदाबाजार-भाटापारा रोड पर हुई है।बलौदाबाजार के खिलोरा से साहू परिवार के सदस्य पिकअप में सवार होकर अर्जुनी गए थे। देर रात वे वापस लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे के आसपास बलौदाबाजार – भाटापारा मार्ग पर खमरिया में DPWS स्कूल के पास उनकी पिकअप को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में 4 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं 15 लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल के अलावा आसपास के अन्य हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। वही गंभीर रूप से घायल तीन को रायपुर रेफर किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र...