रायगढ़

चोरी करने घुसे आरोपी ने कर दी हत्या…. फिर सबूत मिटाने सीसीटीवी फुटेज ले गया साथ, पुलिस फिर भी कर लिया गिरफ्तार,

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझा ली है। मामले में पैसों की लालच में हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 26 सितंबर को बाजीराव पारा गंधरी पुलिया के पास रहने वाले रमेश तिवारी उर्फ बब्बू महाराज की उसके घर पर ही नृशंस हत्या कर दी गई थी। वही घर में लगे सीसीटीवी से डीवीआर और मॉडेम भी गायब थे।जिसमे रायगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जहा एडिशनल एसपी और दो डीएसपी और 30 कर्मचारियों के साथ विशेष टीम गठित की। जिनके द्वारा हर पहलुओं पर जांच शुरू की। तभी पुलिस बाजीराव मोदहापारा निवासी दीपक यादव तक पहुंची। जहा पुलिस के पूछताछ में उसने बताया कि उसे जानकारी थी कि बब्बू महाराज लोगों को रूपए उधार में देता था इसलिये बब्बू महाराज के पास काफी रूपए होने के अंदेशा हुआ और इनसे रूपए चुराने का योजना बनाकर घटना दिनांक 25 सितंबर के शाम करीब 7:30 बजे बब्बू महाराज के घर के पीछे के दरवाजे को तोड़कर घुसा और घर के आखरी वाले कमरे के नीचे पलंग में जाकर छिप गया था ।

बब्बू महाराज रात करीब 9:00 बजे आए खाना बनाये और खाकर लेटा हुआ था, रात्रि करीब 11:45 बजे मौका देखकर आरोपी दीपक यादव ने ड्रेसिंग टेबल के दराज (प्लाई लकड़ी का) निकाल कर सोए अवस्था में बब्बू महाराज के सिर पर वार किया जिससे बब्बू महाराज जग गया और दोनों के बीच काफी संघर्ष हुआ, आरोपी ने कुर्सी से चोट पहुंचाया और अंतत: गमछा से फंदा बनाकर बब्बू महाराज का गला में खींचकर हत्या कर दिया और फिर तकिया के नीचे रखे चाबी से अलमारी को खोलकर अलमारी में रखे ₹10,500 चोरी किया, मकान से जाते समय कमरे से डीवीआर वायर को कटर से कटकर डीवीआर और मॉडेम को थैले मे लेकर मृतक के घर के पीछे रेल पटरी के किनारे घास के बीच में डीवीआर, मॉडेम के थैले को छुपा कर रखना बताया। पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम पर डीवीआर,मॉडेम थैले की जप्ती की गई है तथा आरोपी से चुराई ₹10,500 और घटना में प्रयुक्त गमछा, घटना समय पहने कपड़े बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक,