मस्तूरी

VIDEO :-पढ़ाई की ऐसी ललक की तीसरी बार पीजी करने पहुँचा छात्र…लेकिन नही मिला एडमिशन, वही बैठा भूख हड़ताल पर,

उदय सिंह

बिलासपुर – मस्तूरी विकासखंड में स्थित शासकीय पातालेश्वर महाविद्यालय में अपनी पढ़ाई को लेकर एक छात्र ने भूख हड़ताल शुरू कर दिया है, जिसने यह निर्णय इसलिए लिया क्योंकि उसे तीसरी बार पीजी करने के लिए महाविद्यालय में एडमिशन नही दिया गया। ग़ौरतलब है कि छात्र चीनू टंडन ने हिंदी और राजनीतिक शास्त्र में इसी महाविद्यालय से पूर्व में पीजी की पढ़ाई कर ली है और अब तीसरी बार अर्थशास्त्र में पीजी करना चाहता है, जिसकी जानकारी उसने विश्वविद्यालय से प्राप्त की और 25 सितंबर को अपना फार्म भी जमा कर दिया बावजूद इसके उसे आज 30 सितंबर को अंतिम दिन तक एडमिशन नही दिया गया।

जब उसने अपने एडमिशन को लेकर प्राचार्य और अन्य से जानकारी मांगी तो कोई जवाब नही दिया गया, जिससे व्यथित होकर छात्र महाविद्यालय के सामने ही धरने और भूख हड़ताल में बैठ गया है। छात्र का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह प्राचार्य और फैकल्टी पर कोई जवाब नही देने का आरोप भी लगा रहा है और बता रहा है कि महाविद्यालय में सीटें खाली है फिर भी एडमिशन नही दिया गया है, जिन पर कार्रवाई होनी चाहिए।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल