मस्तूरी

मस्तूरी: जुआरियों की महफ़िल में पुलिस ने मारी रेड…बाइक छोड़कर भागे आरोपी, जब्त बाइक के आधार पर 4 पर हुई कार्रवाई

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़पार में बुधवार की रात जुआ खेलने की सूचना पर मस्तूरी पुलिस ने रेड कार्यवाही की, लेकिन मौके पर 3 बाईक को छोड़ जुआरी मौके से फरार हो गए थे। जिसके बाद पुलिस ने मौके से बरामद बाईक के आधार पर दूसरे दिन कोमल भार्गव पिता गणेश राम भार्गव उम्र 44 वर्ष कछार, श्याम सुंदर राठौड़ उर्फ छोटू राठौड़ पिता भाऊराम उम्र 39 वर्ष भदौरा,फेकू राम पंकज पिता मदन पंकज उम्र 40 वर्ष रिस्दा,आशीष सिंह चौहान पिता दिलीप सिंह चौहान उम्र 38 वर्ष रामसागर इन 4 लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जिसमे चारो ने जुआ खेलना स्वीकार किया, जिसके बाद मस्तूरी पुलिस ने चारो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओ के तहत कार्रवाई कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया।

जुआ खेलते वीडियो हुआ वायरल

विगत कुछ दिनों पूर्व मस्तूरी थाना क्षेत्र में रात में जुआ खेलते एक वीडियो वायरल हुआ था जिसका मस्तूरी पुलिस अभी तक वीडियो के संबंध में कोई जानकारी नहीं जुटा पाई है।

दीपावली के नजदीक आते ही सक्रिय हो जाते है जुआरी

ग्रामीण क्षेत्रों में दीपावली के नजदीक आते ही जुआरी सक्रिय हो जाते है जो दिन हो या रात जगह बदल बदल कर जुए का फड़ जमाकर जुआ खेलते है जो पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल