रतनपुर

कलेक्टर और एसपी ने नवरात्रि के दौरान महामाया मंदिर परिसर में व्यवस्था का लिया जायजा….दिए दिशा निर्देश

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह ने शारदीय नवरात्रि के मद्देनजर रतनपुर स्थित महामाया मंदिर परिसर में ट्रस्ट पदाधिकारियों व अधिकारियों की बैठक लेकर नवरात्रि के दौरान व्यापक इंतजाम के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिए कि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो,प्रकाश ,पेयजल , साफसफाई, ट्रैफिक पार्किंग व्यवस्था के समुचित इंतजाम करने कहा । कलेक्टर ने कहा कि वीवीआईपी विजिट के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए सतर्क रहें । अधिकारियों की ड्यूटी पालियों में लगाये जाने के निर्देश दिए , विशेष रूप से सप्तमी, अष्टमी पर श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर प्रबंधन के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर ने मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों से भी इंतजामों के लिए सुझाव मांगे।

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने सुरक्षा के लिए बल की व्यवस्था की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन के लिए व्यापक इंतजाम के निर्देश दिए। श्री सिंह ने बताया कि 200 पुलिस जवानों को परिसर में तैनात किया गया है। जो नवरात्रि के दौरान व्यवस्था संभालेंगे। अधिकारियों ने मां महामाया के दर्शन किए और परिसर में लगे विभिन्न स्टालों का निरीक्षण कर जानकारी ली,परिसर में लगे मेले का भ्रमण करते हुए अधिकारियों ने खरीदारी भी की। इस अवसर पर कोटा एसडीएम युगल किशोर उर्वशा , उप पुलिस अधीक्षक अर्चना झा, तहसीलदार व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Letest
पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-... मस्तूरी में आबकारी विभाग की नाकामी? गांव-गांव सक्रिय शराब कोचिए, खुलेआम बिक रही कच्ची महुआ और देशी श... अरपा में तैरती मिली संदिग्ध लाश... समृद्धि विहार के पास मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस मल्हार नगर पंचायत को 25 लाख की सौगात, विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से बनेंगे तीन सामुदायिक भवन