रतनपुर

10 दिनों में 8 ऑनलाइन ठगी के मामले, फिर भी लोग आ रहे शातिर ठगों के झांसे में, ओएलएक्स और सोशल साइट्स पर विज्ञापन के माध्यम लगा रहे चूना…. फिर एक हुआ शिकार

जुगनू तंबोली

रतनपुर– जिले में लगातार ऑनलाइन ठगी के मामले सामने आ रहे है, जिसमें पढ़े लिखे लोगों से लेकर डॉक्टर तक इन शातिर ठगों के झांसे में आकर आसानी से हजारों गँवा चुके है। शातिर ठग ओएलएक्स, फेसबुक में गाड़ी बेचने का विज्ञापन डालते है और गाड़ी खरीदने के चक्कर में ठगों के शिकार बन रहे है। हाल ही में 8 मामले 10 दिनों के भीतर सामने आ चुके है, जिनमें ठगों ने फ़ोन कॉल के माध्यम झांसे में लेकर ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया है। लगातार ऐसे फ्रॉड के मामले सामने आने के बावजूद लोग सतर्क नही हो रहे है और आसानी से पैसों का ट्रांसफर ठगों के एकाउंट में कर दे रहे है। एक बार फिर एक ऐसे ही मामले में ठगों ने प्रशिक्षु पटवारी को अपना शिकार बनाया है और उससे 77500 रुपए की ठगी की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रानिबछाली निवासी भारत सिंहराज पिता दसरू सिंहराज  प्रशिक्षु पटवारी है, जिसनें दोस्त के माध्यम फेसबुक में सेकेंड हैंड बाइक खरीदने के लिए डाले गए विज्ञापन पर दिए फ़ोन नंबर पर संपर्क किया, और बात कर 22000 रुपए में खरीदने सौदा तय किया। पीड़ित ने उक्त फोन नंबर धारक के कहने पर पर पहले पेटीएम के माध्यम 6000 रुपए ट्रांसफर किये फिर 2 दिनों में झांसे में लेकर कुल 77500 रुपए कई किस्तों में ट्रांसफर करवा लिए। पीड़ित को अपने साथ धोखाधड़ी होने का अहसास तब हुआ जब 22000 रुपए की बाइक 77500 रुपए देने के बावजूद हाथ नही लगी। अपने साथ ठगी होने का अहसास होते ही उसने इसकी शिकायत थाने पहुँच कर की है। जिस पर रतनपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 420 का अपराध कायम कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: चांटीडीह शराब दुकान में सेंधमारी…नकाबपोश ने छत की चादर खोलकर उड़ाई हजारों की शराब, VIDEO:-बिलासपुर में अवैध घुसपैठ पर पुलिस का बड़ा शिकंजा… 23 संदिग्ध डिटेंशन सेंटर भेजे गए सीआरपीएफ कैंप में जवान ने लगाई फांसी...पेड़ पर लटकी मिली लाश, बेटी को परेशान करने से रोका तो मां के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या... एकतरफा प्यार में सनकी आशिक ... 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक भाजपा का ‘25 वर्ष सेवा संकल्प अभियान’, नौ प्रमुख आयोजनों से जन-जन तक पहुं... यूनो ऐप डाउनलोड कराने के नाम पर रिटायर्ड शिक्षक से 3.16 लाख की ऑनलाइन ठगी, मस्तूरी: गरीब हितग्राहियों के राशन में गड़बड़ी का आरोप, कोनी के राशन दुकान में 222 क्विंटल चावल की क... VIDEO:-  मटका बांधने स्वागत गेट पर चढ़े युवक की हुई मौत…हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से हुई ... मंदिर दर्शन की राह में मौत का करंट! रास्ते में टूटकर गिरे बिजली तार ने ली 45 वर्षीय ईश्वर अनंत की जा... बिलासपुर:- साइकिल के पानी की छींट से शुरू हुई रंजिश... हथौड़े से हत्या तक पहुंची, 16 साल के किशोर ने...