बिलासपुर

बिलासपुर: चांटीडीह शराब दुकान में सेंधमारी…नकाबपोश ने छत की चादर खोलकर उड़ाई हजारों की शराब,

उदय सिंह

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र के चांटीडीह सब्जी मंडी स्थित कंपोजिट मदिरा दुकान में अज्ञात चोर ने छत की चादर खोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने दुकान में प्रवेश करने के बाद सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए और करीब 28,960 रुपये कीमत की शराब की बोतलें लेकर फरार हो गया। घटना का खुलासा दुकान के सुपरवाइजर के सुबह पहुंचने पर हुआ। मामले में सरकंडा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305(ए) और 331(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पचपेड़ी निवासी शिव मधुकर चांटीडीह स्थित कंपोजिट मदिरा दुकान में सुपरवाइजर के रूप में काम करते हैं। 2 सितंबर की रात करीब 11 बजे दुकान बंद कर कर्मचारी अपने-अपने घर चले गए थे। अगले दिन 3 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे शिव मधुकर दुकान पहुंचे और ताला खोलकर अंदर गए। वहां सीसीटीवी का मॉनीटर बंद मिला। जांच करने पर कैमरों के वायर और रिकॉर्डिंग सिस्टम के कनेक्शन निकले हुए थे। इसके बाद दुकान की जांच की गई तो रूम नंबर-3 की छत की चादर के स्क्रू निकले हुए मिले। सीसीटीवी रिकॉर्डिंग खंगालने पर 3 सितंबर की रात 2:13 बजे एक नकाबपोश व्यक्ति छत की चादर उठाकर दुकान के अंदर दाखिल होता दिखाई दिया। आरोपी पहले काउंटर के आसपास गया और बाद में लॉकर रूम में पहुंचकर टेबल के ड्रॉज को खंगालता नजर आया। कुछ नहीं मिलने पर उसने सीसीटीवी कैमरों के तार भी डिस्कनेक्ट कर दिए, जिसके बाद रिकॉर्डिंग बंद हो गई। घटना की सूचना सर्कल प्रभारी को दी गई। मौके पर पहुंचे अधिकारी ने दुकान का जायजा लेकर सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कराया और भौतिक सत्यापन कराया। 2 सितंबर की क्लोजिंग से स्टॉक का मिलान करने पर रॉयल रैंथम व्हिस्की की एक बोतल, पार्टी स्पेशल डीलक्स की एक बोतल, 100 पाइपर्स व्हिस्की की 12 बोतलें और आईबी व्हिस्की की तीन बोतलें गायब मिलीं। इनकी कुल कीमत 28,960 रुपये बताई गई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर नकाबपोश आरोपी की तलाश में जुटी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: चांटीडीह शराब दुकान में सेंधमारी…नकाबपोश ने छत की चादर खोलकर उड़ाई हजारों की शराब, VIDEO:-बिलासपुर में अवैध घुसपैठ पर पुलिस का बड़ा शिकंजा… 23 संदिग्ध डिटेंशन सेंटर भेजे गए सीआरपीएफ कैंप में जवान ने लगाई फांसी...पेड़ पर लटकी मिली लाश, बेटी को परेशान करने से रोका तो मां के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या... एकतरफा प्यार में सनकी आशिक ... 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक भाजपा का ‘25 वर्ष सेवा संकल्प अभियान’, नौ प्रमुख आयोजनों से जन-जन तक पहुं... यूनो ऐप डाउनलोड कराने के नाम पर रिटायर्ड शिक्षक से 3.16 लाख की ऑनलाइन ठगी, मस्तूरी: गरीब हितग्राहियों के राशन में गड़बड़ी का आरोप, कोनी के राशन दुकान में 222 क्विंटल चावल की क... VIDEO:-  मटका बांधने स्वागत गेट पर चढ़े युवक की हुई मौत…हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से हुई ... मंदिर दर्शन की राह में मौत का करंट! रास्ते में टूटकर गिरे बिजली तार ने ली 45 वर्षीय ईश्वर अनंत की जा... बिलासपुर:- साइकिल के पानी की छींट से शुरू हुई रंजिश... हथौड़े से हत्या तक पहुंची, 16 साल के किशोर ने...