मल्हार

माँ डिडनेश्वरी धाम से निकली भव्य कलश शोभायात्रा… दर्शन करने बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु,

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – नवरात्र के बाद परम्परानुसार आज भी रविवार को नगर में माँ डिडनेश्वरी मंदिर से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिसमे 5 सौ ज्यादा कलशयात्रा निकली जिसमे महिलाओ व युवतियों ने कतारबद्ध होकर यात्रा में शामिल हुई। शोभायात्रा का दर्शन करने पूरे रास्ते भर हजारो की संख्या में लोगो की भीड़ रही। शोभायात्रा में शामिल महिलाओ व श्रद्धालुओ के लिए लोगो ने जगह जगह पीने के पानी, शर्बत व प्रसाद की व्यवस्था की थी साथ ही देवांगन मोहल्ले की महिलाओं ने अपने घरों के सामने चौका आरती बनाकर शोभायात्रा का स्वागत कर पूजन किया।

इस भव्य नजारे को देखने आसपास के गावो के हजारों के लोग भी शामिल हुए। प्रत्येक नवरात्र के बाद निकलने वाली इस कलश शोभायात्रा का इंतजार नगर व आसपास के लोगो को बेसब्री से रहती है। इसलिए यह यात्रा भव्य व दिव्य रूप से निकाली जाती है। भारी भीड़ के मद्देनजर इस बार पुलिस के जवानों को कई स्थानों में तैनात किया गया था। मंदिर परिसर से शाम 4 बजे शुरू हुई यात्रा ठाकुरदेव चौक, बाजार चौक, स्कूल चौक होते हुए मेला चौक स्थित भगवान

पातालेश्वर मंदिर पहुची जहां विधि पूर्वक पूजन के बाद पौराणिक महत्व के खैया तालाब में जंवारा विसर्जन किया गया जिसके बाद कलशयात्रा पुनः मंदिर पहुची जिसके बाद भंडारा में हजारों श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया व नवरात्र समापन की घोषणा ट्रस्ट द्वारा की गई।

error: Content is protected !!
Letest
जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै...