कोरबा

सड़क हादसा :- बाइक सवार 4 नाबालिग आये हाइवा की चपेट में…चारों की हुई मौत, सड़क निर्माण कार्य के दौरान लापरवाही उजागर

रमेश राजपूत

कोरबा – जिले के पाली थाना क्षेत्र के चैतमा में बीती रात दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें बाइक सवार 4 नाबालिग सड़क निर्माण कार्य मे लगे हाइवा वाहन की चपेट में आने से चारों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार चैतमा कुम्हारपारा निवासी चारों नाबालिग बाइक पर निकले थे, जो सड़क निर्माण कार्य मे लगे वाहन क्रमांक सीजी 12 बी डी 0170 की चपेट में आ गए, जिसमें से 3 की मौके पर ही मौत हो गई वही एक ने हॉस्पिटल ले जाते समय दम तोड़ दिया, दुर्घटना की स्थिति का इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि 3 की मौके पर मौत हो गई, घटना की सूचना पर चैतमा पुलिस सहायता केंद्र से पुलिस टीम मौके पर पहुँच शवों को पीएम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया गया, वही भारी वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।

एक ही मोहल्ले के चारों नाबालिग..

इस दुर्घटना में मरने वाले चारों नाबालिग एक ही मोहल्ले के है जिससे पूरे गांव में मातम छा गया है, जैसे लोगों की घटना की जानकारी हुई आक्रोशित होकर उन्होंने सड़क पर चक्काजाम कर दिया, जिन्हें समझाईश देकर वापस भेजा गया, वही पूरे मोहल्ले में चीख पुकार मच गई थी।

error: Content is protected !!
Letest
शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि...