जांजगीर

जुआरियों के फड़ में पुलिस ने मारी रेड…मौके पर 5 जुआरी चढ़े हत्थे, कब्जे से नगदी रकम, मोबाईल और मोटरसाइकिल बरामद

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले में जुआ सट्टा पर अंकुश लगाने के लिए जांजगीर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है कि इसी क्रम में थाना अकलतरा पुलिस और सायबर टीम ने संयुक्त रूप से जुआ एक्ट की कार्यवाही की है, जिसमें मुखबीर की सूचना पर थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम कोटमीसोनार में रूपये, पैसे का दांव लगाकर तास पत्ती से हार जीत का काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है जुआरियों के फड़ में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया, जहाँ मौके पर अश्वनी साहू उम्र 40 साल निवासी कोटमीसोनार थाना अकलतरा, धर्मेंद्र डिकेश्वर उम्र 26 साल निवासी कोटमीसोनार, गौरव सिंह उम्र 26 साल निवासी पथरताल थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर, खम्हन केवंट उम्र 47 साल निवासी बेलटुकरी थाना मस्तूरी, रामअवतार धीवर उम्र 45 साल निवासी कोटमीसोनार थाना अकलतरा को जुआ खेलते पकड़ा गया

जिनके कब्जे से नगदी रकम 12500/ रूपए एवं 52 पत्ती तास, 05 नग मोबाईल, 01 मोटर सायकल को किया बरामद कर आरोपीयो पर धारा 3 (2) छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणिकांत पांडे थाना प्रभारी अकलतरा, साइबर सेल प्रभारी उप. निरीक्षक पारस पटेल,सउनि राजेंद्र क्षत्रिय थाना अकलतरा एवं सायबर सेल से सउनि विवेक कुमार सिंह, प्र.आर. मनोज तिग्गा, आर. प्रदीप दुबे, गिरीश कश्यप, मोहम्मद शहबाज, रोहित कहरा, अर्जुन यादव का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : लैंडिंग के दौरान एलायंस एयर के विमान का टायर पंचर...टला बड़ा हादसा रतनपुर : जंगल में मौत का करंट जाल! 300 मीटर तार में दौड़ाया 11 KV करंट... शिकारियों ने बिछाया खतरनाक... पचपेड़ी: बच्चों के निवाले पर चोरों का हाथ... स्कूल का ताला तोड़कर 350 किलो चावल और गैस सिलेंडर पार, ... बिलासपुर में बागेश्वर धाम मातृशक्ति मंडल द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन, घोंघा बाबा मंदिर परिसर दीपों... आवारा मवेशियों को लेकर विवाद के बाद किसान ने खाया जहर...इलाज के दौरान मौत, मवेशियों को बचाने में फिसली बाइक... पीछे से पिकअप ने कुचला, इलाज के दौरान युवक की मौत VIDEO पचपेड़ी:- ओखर की गौशाला में व्यवस्था की खुली पोल..चारा-पानी के अभाव में 23 से अधिक गौवंश की मौ... फूल तोड़ रही महिला को घेरकर लूटी सोने की चेन... राउरकेला उड़ीसा से दबोचे गए दो फरार आरोपी, कूलर में करंट लगने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत..पानी पीने के लिए ग्लास उठाने के दौरान हुआ दर्दनाक हा... पचपेड़ी:- रक्षाबंधन से पहले मातम, कदम के पेड़ पर झूलती मिली युवक की लाश