छत्तीसगढ़बिलासपुर

किशोर राय ने हेमू नगर और तिलक नगर का किया निरीक्षण

समस्या का त्वरित निराकरण करने के साथ एक और बोर करने के निर्देश मेयर श्री राय ने दिए

सत्याग्रह डेस्क

शनिवार को मेयर किशोर राय ने जल आपूर्ति समस्या की शिकायत पर हेमू नगर और तिलक नगर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जल आपूर्ति की समस्या पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। सबसे पहले मेयर राय हेमू नगर पहुँचे। इस दौरान यहां सभापति अशोक विधानी से मुलाकात कर वार्ड के संबंद्ध में जानकारी ली। यहां के निवासियों ने घरों में पर्याप्त पानी नहीं मिलने और पानी टंकी में पर्याप्त पानी नहीं भरने की शिकायत की। इस पर मेयर ने सुबह और शाम दोनों समय मोटर चलाने और पानी टंकी में पर्याप्त पानी भरने के निर्देश जल विभाग के अधिकारियों को दिए।

इसी तरह क्षेत्र में आवश्कता अनुसार बोर करने की बात कही गयी। इसके बाद मेयर ने बंधवापारा तालाब का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली। मेयर श्री राय ने कहा कि पीपीपी मॉडल में तालाब का सौंदर्यीकरण का कार्य होगा जो प्रदेश में अपनी पहचान बनाएगा। इसके बाद मेयर श्री राय वार्ड क्रमांक 7 तिलक नगर पहुचें यहां श्री राय को वार्ड वासियों ने पानी की शिकायत की, जिस पर समस्या का त्वरित निराकरण करने के साथ एक और बोर करने के निर्देश मेयर श्री राय ने दिए।

error: Content is protected !!
Letest
वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस...