कोटा

धान खाली कर वापस जा रही ट्रेक्टर ट्राली सहित गिरी नदी में….चालक की हुई मौके पर मौत, पुल पर रेलिंग नही होना बनी हादसे का कारण,

रमेश राजपूत

कोटा – धान खरीदी केंद्र से धान खाली कर के लौट रही ट्रैक्टर ट्राली सहित अनियंत्रित होकर नदी में गिरने से चालक की मौत हो गई है, मामला कोटा थाना क्षेत्र के बेलगहना चौकी अंतर्गत ग्राम खोंगसरा की है, मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मोहाली निवासी मोनू धुर्वे पिता रामलाल धुर्वे उम्र 38 वर्ष ट्रैक्टर से खोंगसरा धान खरीदी केन्द्र धान लेकर आया था, जो धान खाली कर वापस लौट रहा था, तभी ट्रेक्टर ट्राली ग्राम पंचायत खोंगसरा के सरगोंड़ नदी के पुल में अनियंत्रित होकर नदी में पलटी गई, जिससे ट्रेक्टर चालक मोनू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, इस घटना सूचना आस पास के लोगों ने बेलगहना चौकी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है, वही ट्रैक्टर को भी नदी से निकाला जा रहा है।

पुल पर नही है साइड गार्ड…

इस हादसे के पीछे पुल पर रेलिंग नही होने को बताया जा रहा है, ग्रामीणों के अनुसार अक्सर बारिश के दिनों में इस पुल पर हादसे होते रहते है, वही सामान्य दिनों में भी रेलिंग नही होने से नदी में गिरने का खतरा बना रहता है, जिस ओर प्रशासन को ध्यान देने की आवश्यकता है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज