जांजगीर चाँपा

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.45 करोड़ की ठगी, मास्टरमाइंड पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 8 करोड़ 45 लाख रुपये की बड़ी ठगी करने वाले आरोपी को जांजगीर-चांपा पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक क्रेटा कार, 12 अलग-अलग बैंकों की चेकबुक, 9 डेबिट कार्ड, 8 क्रेडिट कार्ड, पैन-आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, तीन महंगे मोबाइल और 30 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 420 और 34 भादवि के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी भूधर प्रसाद देवांगन 38 वर्ष निवासी अखराभांठा, सक्ती ने 30 जनवरी 2026 को थाना चांपा में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में उनकी पहचान कोलकाता निवासी विश्वजीत देबनाथ से हुई थी। आरोपी ने शेयर मार्केट में निवेश कराने के नाम पर हर माह 5 प्रतिशत ब्याज और अधिक निवेशकों को जोड़ने पर अतिरिक्त लाभ का लालच दिया।
झांसे में आकर प्रार्थी और अन्य लोगों ने कुल 8.45 करोड़ रुपये नगद, आरटीजीएस, एनईएफटी और चेक के माध्यम से आरोपी को दे दिए। शुरू में आरोपी ने कुछ महीनों तक ब्याज देकर भरोसा बनाए रखा, लेकिन बाद में कंपनी घाटे का बहाना बनाकर भुगतान बंद कर दिया और रकम वापस करने के नाम पर टालमटोल करता रहा। विवेचना के दौरान पुलिस ने मुखबिर सूचना पर आरोपी विश्वजीत देबनाथ को पश्चिम बंगाल के नदिया जिले से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने ठगी की रकम से क्रेटा कार खरीदना, घर का रंगरोगन कराना और सोना खरीदकर बैंक में रखने की बात स्वीकार की। पूरे मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, उपनिरीक्षक उमेंद्र मिश्रा, आरक्षक आदित्य प्रताप, गोपेश्वर सिंह, निरमा टोप्पो तथा साइबर सेल के विवेक सिंह की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर ठगी में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर... बिलासपुर:- एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव, सिरगिट्टी में मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज...