जांजगीर चाँपा

चाकू मारकर युवक की हत्या फिर तालाब में फेंकी लाश….12 घंटे में हत्या का खुलासा, 1 नाबालिग गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

उदय सिंह

जांजगीर-चांपा -शिवरीनारायण थाना पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का महज 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार मृतक राहुल चौहान निवासी दर्रा थाना भटगांव जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, शिवरीनारायण मेला देखने के बाद अपनी मौसी के घर ग्राम धरदेई गया हुआ था। इसी दौरान 11 फरवरी को अज्ञात लोगों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी और सबूत मिटाने की नीयत से शव को पुरेना तालाब में फेंक दिया। सूचना मिलते ही शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंची, मर्ग पंचनामा कर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं एसडीओपी यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में पुलिस ने तेजी से जांच करते हुए एक विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि मृतक का एक युवक से मोबाइल पर बातचीत को लेकर विवाद था। फरार आरोपी को इस बात से नाराजगी थी और उसने अपने साथियों के साथ मिलकर राहुल को बुलाया, चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी और शव तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने प्रकरण में अपराध क्रमांक 58/2026 धारा 103(1), 61(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव सहित शिवरीनारायण पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...