छत्तीसगढ़रतनपुर

24 घंटे के भीतर गैंगरेप के आरोपी पकड़ाए, किशोरी के बार-बार बयान बदलने से पुलिस परेशान

रतनपुर क्षेत्र में एक आदिवासी किशोरी के साथ हुए इस लोमहर्षक घटना ने लोगों को दहला दिया लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर कुछ हद तक राहत भी पहुंचाई है

सत्याग्रह डेस्क

शुक्रवार शाम को बारीडीह में रहने वाली 14 साल की आदिवासी किशोरी सौदा करने साप्ताहिक बाजार गई थी जिसके बाद वह देर रात तक घर नहीं लौटी तो परिजन परेशान हो उठे। अचानक रात 2:00 बजे दरवाजे के बाहर कुछ गिरने की आवाज से जब उन्होंने दरवाजा खोल कर बाहर देखा तो पाया कि किशोरी दरवाजे के बाहर बेसुध पड़ी है। घबराकर परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर भर्ती कराया, जहां रात भर बेहोश रहने के बाद सुबह करीब 7:00 बजे उसे होश आया तो उसने रात का पूरा वृतांत कह सुनाया। उसने बताया कि जब वह दुकान से सामान खरीद कर आ रही थी तो पीछे से तीन मोटरसाइकिल सवार युवक पहुंचे और पीछे से उसका मुंह दबाकर उसे जबरन मोटरसाइकिल में बिठाकर केकती प्लांटेशन के जंगल में ले गए ,जहां उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया ।

किशोरी ने उनमें से एक युवक को पहचानने का दावा करते हुए उसका नाम भी बताया लेकिन पुलिस जब उसके गांव पंडरा पथरा पहुंची तो वहां उस नाम का कोई युवक नहीं मिला। किशोरी के पास युवक का फोन नंबर भी था। जब फोन नंबर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की तो उन्हें सुनील यादव का नाम मिला। जिसके बाद पुलिस सुनील यादव को पकड़ने बिलासपुर व्यापार विहार पहुंची। यहां से पुलिस ने दो आरोपियों को धर दबोचा। बताया जा रहा है कि तीन युवक किशोरी को लेकर जंगल में गए थे और उसके साथ गैंगरेप किया था, लेकिन पकड़े गए पंडरा पथरा बेलगहना निवासी 20 वर्षीय सनील उर्फ सुनील यादव का दावा है कि उसने ही अकेले किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था । उसके साथी बेगुनाह है। वही सुबह जो किशोरी तीन युवकों द्वारा गैंग रेप करने की बात कह रही थी, शाम तक उसने अपना बयान बदलते हुए कहा कि उसके साथ दो युवकों ने रेप किया। पुलिस ने इस मामले में पंडरा पथरा बेलगहना निवासी सुनील यादव और उसके दोस्त योगेश पोर्ते को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के अलावा धारा 376, 363 और 4,6 का मामला पंजीबद्ध किया गया है। हालांकि किशोरी ने तीन युवकों का जिक्र किया था लेकिन पुलिस ने दो ही को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए मुख्य आरोपी सुनील यादव के अनुसार इस घटना में केवल वही लिप्त था ।

वही किशोरी भी अब दो लोगों का नाम ले रही है ,जिससे पुलिस की परेशानी बढ़ सकती है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में 24 घंटे के भीतर कार्यवाही कर अपनी सूझबूझ का परिचय दिया। लेकिन मामले में कई ऐसे पेच है जिस पर पुलिस भी पशोपेश में है। किशोरी के अनुसार उसके साथ तीन अज्ञात युवकों ने गैंग रेप किया था, लेकिन हैरानी इस बात की है कि उनमें से सुनील यादव का फोन नंबर भी किशोरी के पास था और वह सुनील यादव को किसी और नाम से पहले से जानती थी। इसलिए यह संदेह भी जताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले से परिचय था । रतनपुर क्षेत्र में एक आदिवासी किशोरी के साथ हुए इस लोमहर्षक घटना ने लोगों को दहला दिया लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर कुछ हद तक राहत भी पहुंचाई है।

error: Content is protected !!
Letest
घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर,