बिलासपुर

ससुराल पक्ष पर युवक को जलाने का आरोप…पत्नी, सास और साले के खिलाफ मामला दर्ज,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम कोरमी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ससुराल पक्ष पर युवक को पेट्रोल डालकर जलाने और लाठी से मारपीट करने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस घटना में पार्वती धुरी, बोधू धुरी और ज्योति धुरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109, 351(2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, 3 अप्रैल 2025 की रात लगभग 11:30 बजे ग्राम कोरमी बाड़ी पारा में राहुल धुरी के ससुराल घर में पार्वती धुरी ने राहुल के ऊपर पेट्रोल डालकर माचिस से आग लगा दी। वहीं, बोधू धुरी और ज्योति धुरी ने गंदी-गंदी गालियां देते हुए आग की लपटों में जल रहे राहुल धुरी पर लाठी से हमला कर दिया। इस हमले में राहुल गंभीर रूप से झुलस गया और उसे तत्काल बर्न एंड ट्रॉमा रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार राहुल के शरीर का 46 प्रतिशत हिस्सा गहरे जख्मों से प्रभावित है। घटना के संबंध में अस्पताल से प्राप्त मेमो के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस द्वारा आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ?