बिलासपुर

गैंग बनाकर जानलेवा हमला करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार… वारदात को अंजाम देकर भाग गया था दिल्ली,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – मारपीट कर जानलेवा हमला कर सालों से फरार चल रहे आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराध को अंजाम देकर आरोपी दिल्ली में विगत 2 वर्षों से आराम की जिंदगी जी रहा था लेकिन त्योहार में बिलासपुर आने के दौरान ही पुलिस ने आरोपी को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी जावेद हुसैन 04.01.22 कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि रात्रि लगभग 09.30 बजे अपना दुकान बंद कर रहा था। उसी समय समीर खान दुकान के पास आया और बताया कि आटो में बैठकर सैफ खान, सहीश तिवारी, विकास तिवारी, शिबु खान आये और साथ में चापड, फरसा, लकडी का बत्ता, तलवार और बैस बल्ला लाकर मारपीट कर रहे थे। जब प्रार्थी ने मौके पर देखा तो सभी आरोपी छोटू यादव को मारपीट कर थे। जिन्हे उन्होंने रोकने की कोशिश की। इस दौरान आरोपियों ने प्रार्थी के ऊपर भी हमला कर दिया। जिसकी लिखित शिकायत उन्होंने कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। मामले में पूर्व में पुलिस ने विकास तिवारी, अरमान खान, शिबू खान, सतीश तिवारी, शैफ खान उर्फ शैफ, सोनल उर्फ देवेश देवांगन को गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया था। मामले में एक अन्य आरोपी रविशंकर गढेवाल सालो से फरार चल रहा था। इस बीच पुलिस को सूचना मिली की वह दीपावली में अपने घर आया हुआ है। जिसपर पुलिस ने रेल्वे स्टेशन में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप, दशरंगपुर में तीन लोगों को कुचलने वाले चार आरोपी गिरफ्तार.. ओडिशा बॉर्डर से पकड़े गए आरोपी सीपत:-400 साल पुरानी मां मन्नादाई की महिमा, 60 से बढ़कर 827 हुए ज्योति कलश; पांच जिलों में गूंज रही ... दो दिन पहले घर से लापता व्यक्ति की शिव घाट में मिली लाश... मौत की वजह तलाश रही पुलिस, बिलासपुर: घर से बिना बताए निकली 10 वर्षीय छात्रा लापता, सिविल लाइन पुलिस कर रही तलाश मल्हार: बिजली बंद होने का भरोसा देकर छत पर चढ़ाया मजदूर, 11 केवी की चपेट में आने से गई जान, तीन महीन... बिजली बिल जीरो, कमाई भी शुरू! पीएम सूर्यघर योजना से बदली उपभोक्ता की जिंदगी, बिलासपुर में 100 करोड़ ... कोटा: नवापथरा मोड़ पर मौत बनकर आया ट्रक, बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत, भाई घायल, मासूम बे...