छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर में हवाई सेवा अब भी दूर की कौड़ी शहर के उद्योगपति अब आर पार की लड़ाई लड़ने के मूड में

अब सरकार और प्रशासन के वायदों पर भरोसा करने की स्थिति नहीं रही इस बैठक में उन्होंने आगामी कार्ययोजना को लेकर अपनी महत्वपूर्ण सलाह दी जिस पर अमल किया जाएगा

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

बिलासपुर में हवाई सेवा बीरबल की खिचड़ी बन चुकी है जो मुकम्मल होने का नाम ही नहीं ले रही लंबी जद्दोजहद के बाद हवाई पट्टी बनाने के कार्य को स्वीकृति दी गई जिसके बाद हर 2 महीने के पश्चात कार्य पूरा होने का हवाला देकर आम नागरिकों को झुनझुना थमाया जा रहा है बिलासपुर की प्रगति बगैर हवाई सेवा की अधूरी है तेजी से विकसित होते बिलासपुर की जरूरतों में से हवाई सेवा भी एक है हाई कोर्ट और अन्य महत्वपूर्ण संसथान होने के बावजूद हवाई सेवा ना होने से बड़ी दिक्कत होती है असल दिक्कत शहर के व्यापारियों और उद्योगपतियों को है जिन का कारोबार हवाई सेवा ना होने से विस्तार नहीं ले पा रहा इसी मुद्दे पर आर पार की लड़ाई लड़ने के मूड में अब शहर का व्यापार जगत नजर आ रहा है मंगलवार को शहर के उद्योगपतियों और व्यापारियों ने एक बैठक लेकर फैसला लिया कि वे अब कलेक्टर से लेकर कोर्ट तक हर स्तर पर अपने प्रयास से इस सेवा को मूर्त रूप तक अंजाम देख कर ही वे दम लेंगे क्योंकि अब सरकार और प्रशासन के वायदों पर भरोसा करने की स्थिति नहीं रही इस बैठक में उन्होंने आगामी कार्ययोजना को लेकर अपनी महत्वपूर्ण सलाह दी जिस पर अमल किया जाएगा

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...