राष्ट्रीय

चुनावी आचार संहिता हुई खत्म, चुनाव आयोग ने किया एलान

राजनीतिक दलों के सदस्य जो पदों पर आसीन हैं उनकी भी सुविधाएं आंशिक रूप से हटा ली गई थी जिसे पुनः बहाल कर दिया जाएगा

सत्याग्रह डेस्क

रविवार शाम को चुनाव आयोग द्वारा जारी परिपत्र द्वारा आचार संहिता समाप्त कर दी गई। 2019 लोकसभा चुनाव के साथ आंध्र प्रदेश ,अरुणाचल प्रदेश ,उड़ीसा और सिक्किम में होने वाले विधानसभा चुनाव और कुछ राज्यों के उपचुनाव के चलते 10 मार्च को पूरे देश में चुनावी आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई थी। जिसके बाद सभी सरकारी कार्य और योजनाओं पर नियमानुसार पाबंदी लग गई थी। जिसके चलते कई योजनाएं भी अधर में अटकी हुई थी। वही प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों के लिए भी नियम और कायदे अनिवार्य हो चुके थे । चुनावी आचार संहिता के चलते एक तरफ जहां नए कार्य आराम नहीं हो रहे थे, वहीँ कई योजनाओं के लिए वित्तीय संकट की भी स्थिति थी, खासकर गर्मी के मौसम में पेयजल संकट को लेकर समस्या व्याप्त होने के बावजूद आचार संहिता के चलते उस पर निर्णय लेना संभव नहीं हो पा रहा था।

23 मई को परिणामों की घोषणा के बाद यह तय हो गया कि 17वीं लोकसभा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई को शपथ लेंगे ।इसके बाद रविवार शाम को मुख्य चुनाव आयुक्त ने परिपत्र जारी कर आचार संहिता समापन की घोषणा कर दी ।आदर्श आचार संहिता समाप्त हो जाने के बाद अब एक बार फिर से सरकारी कामकाज की प्रक्रिया सामान्य होगी और सभी लंबित प्रकरणों को तेजी से निपटाया जाएगा। वही प्रशासनिक कार्यालयों में भी सामान्य कामकाज आरंभ होगा। कलेक्ट्रेट में होने वाला जनदर्शन भी एक बार फिर आरंभ होगा ।राजनीतिक दलों के सदस्य जो पदों पर आसीन हैं उनकी भी सुविधाएं आंशिक रूप से हटा ली गई थी जिसे पुनः बहाल कर दिया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...