बिलासपुर

नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने से मना करने पर भाई के साथ मारपीट… जब बीच बचाव करने आये पिता तो उन पर चाकू से हमला, 2 नाबालिग गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के तोरवा थाना इलाके में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे है। वहीं अब फिर सरेराह चाकूबाजी की घटना सामने आई है। जिसमें लड़की से छेड़छाड़ करने से मना करने पर नाबालिगों ने पहले उसके भाई के साथ मारपीट की, जिसके बाद उसने मारपीट की जानकारी अपने पिता की दी तो अपराधियों ने लड़की के पिता पर चाकू से वार कर दिया।जानकारी के अनुसार हेमू नगर निवासी विष्णु प्रसाद वर्मा की गैरेज है जिनकी बेटी स्कूल में कक्षा 11 वीं की छात्रा है, जिसे कुछ नाबालिगों के द्वारा छेड़छाड़ की जा रही थी, जिस पर छात्र के भाई ने छेड़छाड़ करने वाले लड़कों को समझाइए दी थी, वही सोमवार को जब नाबालिग लड़की का भाई गैरेज का समान लेने व्यापार विहार जा रहा था, इसी बीच कुछ लड़के उसे थाने के पास स्थित बंगाली स्कूल के पास रुकवा कर उसके साथ मारपीट करने लगे, जिसके बाद नाबालिग के भाई ने अपने पिता को फोन कर इस बात की जानकारी दी, जिसके बाद वो जैसे ही बंगाली स्कूल के पास पहुंचे तो लड़कों ने उनके पीठ पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया जिससे विष्णु प्रसाद वर्मा घायल हो गए जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। वहीं इलाज के बाद विष्णु प्रसाद ने इस घटना की शिकायत तोरवा थाने में की है। जिस पर थाना तोरवा में अपराध धारा 109, 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है, मामले में शामिल दो विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा मे लिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस,