छत्तीसगढ़बिलासपुर

बाप की दौलत ने बनाया बद मिजाज रोड रेज में अभय बरुआ की गुंडागर्दी

साथ अपने साथियों के साथ मिलकर लूटपाट भी कर दी,प्रार्थी की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने लिखित आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

बिलासपुर-घूमना फिरना तो लाखों की गाड़ियों में,काम भी इनका हमेशा से लाखों का होता है लेकिन ये जनाब गुरुवार को अपने साथियों के साथ ऐसे काम की वजह से चर्चा में आ गए जिसकी इन्होंने कभी कल्पना भी नही की होगी,हम बात कर रहे है आदतन बदमाश अभय बरुआ की जिनका राजनीतिक गलियारों में काफी दखल है,ये हमेशा से शहर में चर्चा में रहते हैं लेकिन इस बार ये चर्चा में आये हैं अपने साथियों के साथ मिलकर एक रियल स्टेट का काम करने वाले व्यापारी से मारपीट और लूटपाट करने के मामले में हेमुनगर में रहने वाला आनंद प्रकाश रॉय रजिस्ट्री ऑफिस रजिस्ट्री कराने गया था उसी वक़्त अभय और आनंद के बीच कार से उतरने के दौरान एक छोटी सी ठोकर लगने से विवाद हो गया देखते ही देखते अभय आग बबूला हो गया और अपनी ऊंची पहुंच का हवाला देते पहले तो उसने आनद को गाली गलौज कर उसने अपने गुंडे बुलाकर आनद से मारपीट करवा दी साथ ही आनंद के साथ उसने अपने साथियों से डेढ़ लाख नगद और उसके गले से सोने की चैन को लुटवा दिया,इस पूरे मामले की लिखित शिकायत प्रार्थी ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराया है।इधर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सिविल लाइन पुलिस ने भी प्रार्थी की शिकायत पर आरोपी अभय और उसके साथियों के खिलाफ मारपीट,लूट की लिखित शिकायत लेकर मामले की जांच में जुट गई है।

पावर के नशे में चूर अभय ने एक मामूली रियल स्टेट व्यापारी से मारपीट के साथ अपने गुंडों से लूट की घटना को अंजाम दे दिया है, अब देखना होगा कि इन मामले में अभय जेल की हवा खाता है या उसे इस मामले से अभयदान मिलेगा।

error: Content is protected !!
Letest
कोयला कारोबारी से 30 लाख की कथित धोखाधड़ी... सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज सिम्स में 28 वर्षीय युवक की जटिल हिप सर्जरी सफल.... आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क मिली सुविधा डीमैट खाते से 44.35 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी....अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज घर के आंगन में फंदे पर झूलता मिला युवक का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप, मौत की गुत्थी सुलझाने मे... सीपत :- पुलिस के नाम पर धमकी देकर 45 हजार रुपये की अवैध वसूली... आरोपी गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- सड़क बनी तालाब, गड्ढों में डाला जाल……मछली पकड़कर कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध प्रदर... बिलासपुर - नाले में अर्धनग्न महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में... बेखौफ चोरों की पुलिस को खुली चुनौती... बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम फोड़ा, CCTV से भी की छेड़छाड़