पचपेड़ी क्राइम

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,कारण अज्ञात…पचपेड़ी थाना क्षेत्र की घटना

उदय सिंह

पचपेड़ी- थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोहर्सी में बीती रात 35 वर्षीय महिला ने अज्ञात कारणों से अपने ही घर के किचन रूम में लुंगी (गमझे) से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है।मिली जानकारी के अनुसार ग्राम लोहर्सी निवासी रामचंद्र कौसले पिता झंगलु राम कौसले ने आज सुबह 8:30 में पचपेड़ी थाना पहुंच पुलिस को बताया कि उसकी भाभी बसंती बाई कौसले पति बद्री प्रसाद कौसले उम्र 35 वर्ष घर मे लुंगी (गमछे) से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है जिसपर पचपेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहूंची तब परिजनों ने बताया कि मृतका बसंती बाई का पति प्री मैट्रिक बालक छात्रवास में चौकीदारी का काम करता है।

बीती रात 8 बजे सभी परिवार खाना खाने के बाद सोने की तैयारी करने लगे वही मृतका का पति अपने नाईट ड्यूटी में चला गया।महिला अपने बच्चों के साथ घर मे अपने अपने रूम में सोने चले गए जब सुबह 6:30 में परिजन सोकर उठे तब देखा कि बसंती बाई घर के किचन रूम में लुंगी(गमछे) से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

जिसके बाद परिजनों ने आसपास के लोगो को बुलाया महिला के जिंदा होने की उम्मीद से गमझे को काटकर महिला को नीचे उतारा गया तब तक महिला की जान जा चुकी थी।फिलहाल पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंच शव का पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम में भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
कोयला कारोबारी से 30 लाख की कथित धोखाधड़ी... सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज सिम्स में 28 वर्षीय युवक की जटिल हिप सर्जरी सफल.... आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क मिली सुविधा डीमैट खाते से 44.35 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी....अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज घर के आंगन में फंदे पर झूलता मिला युवक का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप, मौत की गुत्थी सुलझाने मे... सीपत :- पुलिस के नाम पर धमकी देकर 45 हजार रुपये की अवैध वसूली... आरोपी गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- सड़क बनी तालाब, गड्ढों में डाला जाल……मछली पकड़कर कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध प्रदर... बिलासपुर - नाले में अर्धनग्न महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में... बेखौफ चोरों की पुलिस को खुली चुनौती... बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम फोड़ा, CCTV से भी की छेड़छाड़