मस्तूरी

मस्तूरी :- फर्जी वसीयतनामा तैयार कर जमीन फर्जीवाड़े का मामला….4 एकड़ जमीन बेचने की फिराक में है आरोपी,

उदय सिंह

मस्तूरी – तहसील अंतर्गत ग्राम बिनैका निवासी वृद्ध भुरुराम भार्गव की पत्नी कमलाबाई भार्गव के नाम मे दर्ज लगभग 4 एकड़ जमीन को भू स्वामी कमलाबाई की मृत्यु के बाद कुछ लोगों द्वारा फर्जी वसीयतनामा तैयार करवाकर अपने नाम दर्ज करवा लिया गया है, जिसमें जमीन के वास्तविक वारिसों को अपने अधिकार के लिए भटकना पड़ रहा है। सोमवार को पीड़ित वृद्ध ग्रामीण भुरुराम भार्गव और परिजनों ने इसकी शिकायत जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर की है।

जिसमें उन्होंने बताया कि ग्राम बिनैका में कमलाबाई के नाम पर लगभग 4 एकड़ जमीन दर्ज थी, जिनकी मृत्यु के बाद जमीन की फौती उनके पति के नाम यानी भुरुराम के नाम उठती लेकिन इसी बीच शशिकुमार, मिलाप बर्मन, प्रेमलाल जांगड़े ने कूट रचना कर एक फर्जी वसीयतनामा तैयार कर उक्त जमीन को शशिकुमार के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज करा लिया,

जब इसी जानकारी प्रार्थियों को हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत पटवारी, तहसीलदार सहित एसडीएम से की जहाँ सुनवाई जारी है, लेकिन उक्त जमीन के स्वामित्व को लेकर वास्तविक वारिस भटक रहे है क्योंकि उनका नाम राजस्व रिकार्ड से गायब कर दिया गया है।

इस मामले में परिजनों ने राजस्व विभाग के अधिकारियों पर भी मिली भगत का आरोप लगाया है, जिनके सहयोग से ही यह जमीन फर्जीवाड़े को अंजाम दिया गया है, पीड़ित पक्ष ने जिला प्रशासन से उक्त मामले की निष्पक्ष जांच करा न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...