बिलासपुर

कलेक्टर के निर्देश पर फिर 3 कोचियों पर हुई कार्रवाई, कब्जे से 101 क्विंटल धान जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – अवैध धान संग्रहण के विरुद्ध आज फिर कार्रवाई की गई। तीन दलाल नुमा लोगों से करीब 101 क्विंटल अवैध रूप से संग्रहित धान जप्त किया गया। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। राजस्व, खाद्य एवं मंडी के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने कार्रवाई संपन्न की। खाद्य विभाग के अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि आज कृषि उपज मंडी जयरामनगर में अजय साहू (दर्राभाटा ) व शिवशंकर राजवाड़े (धनिया) के गोदाम से राजस्व (सीपत) व मंडी की जांच दल द्वारा 53 व 100 कट्टी धान का कुल 61 क्विंटल मंडी अधिनियम से जप्ती की कार्यवाही की गई। इसी प्रकार बिल्हा एसडीएम के मार्गदर्शन में तहसील बोदरी अंतर्गत ग्राम मगरउछला में कोचिया शोबुत पटेल से 100 बोरी (40 क्विंटल) का धान पाया गया।

स्टॉक रजिस्टर संधारण नहीं किए जाने से उक्त के विरुद्ध मंडी अधिनियम 1972 की धारा 20 के तहत जप्त कर कलर से मार्किंग कराते हुए सिल किया गया। कार्यवाही के दौरान तहसीलदार संदीप साय,नायब तहसीलदार ओमप्रकाश चंद्रवंशी, मनीषा झा , मंडी निरीक्षक रिकेश, हल्का पटवारी कोटवार उपस्थित थे। धान के अवैध संग्रहण के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रखने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। उन्होंने धान खरीदी की समीक्षा में कोचिया और दलाल किस्म के लोगों पर गिद्धदृष्टी बनाए रखने को कहा है।

error: Content is protected !!
Letest
बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न...