बिलासपुर

फायनेंस कंपनी के गुर्गे नही कर सकते गुंडा गर्दी….वाहन सीज करने वालो के खिलाफ़ दर्ज हुआ लूट का अपराध, कानूनन करना होगा नियमों का पालन, 

रमेश राजपूत

बिलासपुर – पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन में जिले में कार्यरत फायनेंस कम्पनियों की मीटिंग लेकर फाईनेंस किये गये वाहनों को उचित प्रक्रिया के तहत सिजिंग की कार्यवाही करने की हिदायत दी गई थी। किसी फाईनेंस कपंनी द्वारा उचित प्रक्रिया के तहत सिजिंग कार्यवाही नहीं करने पर ऐसी सूचना थानों में प्राप्त होने पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही गोल्ड लोन देने वाली कम्पनियों, रिकवरी एजेंटों के व्यवहार तथा उनके चरित्र सत्यापन संबंधी निर्देश दिए गए थे। जिस पर फायनेंस कम्पनियों के प्रतिनिधियों द्वारा मीटिंग में बताए गए नियमों और कानूनों का पालन करने हेतु अपनी सहमति व्यक्त की गई थी। लेकिन थाना कोनी अंतर्गत टाटा मोटर्स फायनेंस लिमिटेड के प्रतिनिधि द्वारा ईएमआई जमा न होने के कारण ट्रक सीज़ करने के नाम पर लूट की घटना कारित की गयी है। जिस पर थाना कोनी में आरोपी सोहेल खान एवं अन्य के विरुद्ध अपराध क्रमांक 05/2025, धारा 309(4) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी वर्तमान में फरार है, जिसकी पतासाजी लगातार की जा रही है, तथा आरोपी एवं अन्य लोगों की गिरफ्तारी शीघ्र ही की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद... जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, दो साल बाद खुली जांच की नई दिशा सीपत:- प्रेमिका बनी कातिल: शादीशुदा प्रेमी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, घसीटकर बाड़ी में फेंकी ला... डॉक्टरों की लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्त! कलेक्टर संजय अग्रवाल का औचक निरीक्षण, अस्पताल में मचा हड़कं... बिलासपुर में दिल दहला देने वाला हादसा! डिवाइडर से टकराते ही लोहे का पाइप पेट के आरपार, तीन युवक गंभी... दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ...