बिलासपुर

VIDEO:- फिर पकड़ा गया साढ़े 3 लाख का 108 क्विंटल अवैध धान…2 ठिकानों पर टीम ने की छापेमारी,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर आज अवैध धान संग्रहण के विरुद्ध फिर कार्रवाई की गई। दो ठिकानों पर दबिश देकर 108 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया। एक दुकान को टीम द्वारा सील भी कर दिया गया। जब्त किए गए धान की कीमत लगभग 3.50 लाख रुपए की है। कलेक्टर श्री शरण ने कहा कि धान खरीदी के लिए अब सीमित समय बचा है। इस दौरान कोचिया और दलाल किस्म के लोग मौके का नाजायज फायदा उठाने का प्रयास करेंगे।उनके मंसूबों को कुचलने टीमों को सक्रिय कर दिया है। जिला खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि आज तखतपुर तहसील ग्राम भीमपुर में साहू किराना स्टोर प्रोपराइटर मनोज साहू पिता बंसीलाल साहू कोचिया के द्वारा 230 बोरी धान बिना किसी वैध दस्तावेज के रखा गया था |

जिसे संयुक्त टीम द्वारा जप्त किया गया और दुकान सील करने की कार्रवाई की गई | इसके अलावा एक अन्य प्रकरण में ग्राम लिम्ही में बलराम यादव के द्वारा 40 बोरी धान का अवैध रूप से संग्रहण करना पाया गया | जिसे मंडी अधिनियम की धारा 23 के अंतर्गत जप्त किया गया | इस प्रकार कुल 270 बोरी धान (108 क्विंटल) जप्त किया गया | उन्होंने कहा कि अब हर रोज कार्रवाई जारी रहेगी। खरीदी केंद्रों का भौतिक सत्यापन भी तेज कर दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार