छत्तीसगढ़बिलासपुर

देवरीखुर्द में समस्याओं का अंबार, समस्याओं से आजादी के लिए आजाद युवा संगठन सड़क पर

इस धरना प्रदर्शन में संगठन के प्रमुख इशहाक कुरैशी के अलावा बड़ी संख्या में वार्ड के बाशिंदे शामिल हो रहे हैं

सत्याग्रह डेस्क

बिलासपुर से सटे देवरीखुर्द इलाका हालांकि नगर निगम में शामिल नहीं है लेकिन वर्तमान में यह शहर का ही हिस्सा है। विडंबना है कि शहर का हिस्सा होने के बावजूद यहां सुविधाएं बाबा आदम के जमाने की है । लगातार यहां नई नई कॉलोनियां बन रही है। दीनदयाल हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पहले से मौजूद है। फिर भी यहां न तो कायदे की सड़क है, न पानी की व्यवस्था है और ना ही स्ट्रीट लाइट। लंबे वक्त से नगर निगम और ग्राम पंचायत के बीच त्रिशंकु बनकर यहां के रहवासी अपने नसीब को कोस रहे हैं। देवरीखुर्द चौक से प्रवेश मार्ग की हालत फिलहाल भले ही कुछ हद तक बेहतर हो लेकिन आगे की स्थिति बेहद दयनीय है चाहे वह चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा से लेकर एफसीआई गोदाम तक की सड़क हो या फिर चेक डैम की ओर जाने वाली सड़क। सड़कों की बदतर स्थिति आने वाले बरसात के दिनों में जिंदगी को और भी दूभर करेगी। बेहद उबड़ खाबड़ और गड्ढों से भरी इन सड़कों की वजह से यहां हर वक्त हादसे की आशंका बनी रहती है। एफसीआई गोदाम में बड़ी संख्या में ट्रक और हाईवा समेत ट्रैक्टर का आना जाना रहता है। वहीं अरपा चेक डैम सड़क से ईट भट्टे की गाड़ियां हमेशा आती जाती है। जिस पर भी लोग रोक की मांग कर रहे हैं। बेहद बदतर सड़क के अलावा यहां पेयजल की समस्या भी विकराल है कई दशकों से यहां रहने वाले लोग पेयजल संकट से गुजर रहे हैं। गर्मी की क्या कहे, यहां तो ठंड के दिनों में भी लोगों को पेयजल के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती है। यहां भूजल का स्तर बेहद नीचे होने से भी अधिकांश घरों के निजी बोर फेल हो चुके हैं।

इसलिए वार्ड के रहवासी ग्राम पंचायत या नगर निगम द्वारा पानी की व्यवस्था कराए जाने की मांग कर रहे हैं। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की सीवरेज व्यवस्था भी बेहद घटिया स्तर की है। जिस कारण घरों में सीवरेज का गंदा पानी घुस रहा है । चौतरफा बदहाली झेल रहे ग्राम देवरीखुर्द के रहवासियों की आवाज बुलंद करते हुए बुधवार को आजाद युवा संगठन ने देवरीखुर्द प्रवेश मार्ग पुलिस चौकी के पास अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आरंभ किया । कॉलोनी की जरूरतों को पूरा कराने की मांग के साथ इनकी मांग है कि विगत समय में 300 लोगों के नाम पट्टा जारी किया गया था लेकिन उन्हें पट्टे का वितरण नहीं किया गया। आंदोलनकारी पट्टा वितरण की भी मांग कर रहे हैं। बिलासपुर कि अधिकांश कॉलोनी विकसित हो चुकी है लेकिन देवरीखुर्द अपने भाग्य को कोस रहा है। यहां आज भी सुविधाएं नाम मात्र को नहीं है और सुविधाओं के बीच यहां अपराधियों का भी बोलबाला है। पुलिस चौकी का भी खास प्रभाव सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर नहीं पड़ा। इन्हीं समस्याओं को लेकर आजाद युवा संगठन ने अब आर-पार की लड़ाई छेड़ दी है। चुनावी आचार संहिता खत्म हो जाने के बाद उम्मीद की जा रही है कि उनकी मांग सुनी जाएगी और बरसात से पहले उस पर त्वरित कार्यवाही भी होगी। इस धरना प्रदर्शन में संगठन के प्रमुख इशहाक कुरैशी के अलावा बड़ी संख्या में वार्ड के बाशिंदे शामिल हो रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत में खूनी हमला! जीजा पर साले ने हथौड़े और ब्लेड से किया जानलेवा वार, पुलिस जुटी जांच में बिलासपुर :- ड्यूटी पर निकले आरक्षक की संदिग्ध मौत, आईटीआई गेट के पास बेसुध मिला जवान, पैर में चोट के... VIDEO बिलासपुर:- चाकू के साथ वायरल रील ने खड़े किए सवाल, धमकी देने का भी दावा; वीडियो की सत्यता जांच... घर के दरवाजे पर पत्थर फेंकने को लेकर विवाद, कैंची से हमला; कैफे कर्मचारी पर चाकू से वार, दो अलग-अलग ... आधी रात घर में घुसे, मोबाइल झपटा और फर्जी UPI बनाकर खाते से पार कर दिए लाखों! 48 घंटे में तीन आरोपी ... पत्रकार कॉलोनी के विकास में इरशाद अली का योगदान सराहा, डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया सम्मानित, पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: सिरगिट्टी, बेलगहना और जुनापारा चौकी प्रभारियों की बदली, 6 अधिकारी-कर्मच... बिलासपुर के विकास को 38.89 करोड़ की बड़ी सौगात, 145 कार्यों को मिली मंजूरी; अमर अग्रवाल की पहल पर 67... छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ का प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन संपन्न...जनसमस्याओं की आवाज बनकर समाज को... मल्हार:- रात के अंधेरे में मौत को लगाया गले? नीम के पेड़ पर लटका मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुल...