मस्तूरी

हाईवा से रेत खाली करते ही मचा हड़कंप….रेत में मिली उसी हाईवा के हेल्फर की लाश, पुलिस जुटी मामले की जांच में,

उदय सिंह

मस्तुरी – थाना क्षेत्र में रेत के ढेर में एक युवक की रेत से दबी हुई लाश मिलने से हड़कंप मच गया वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची मस्तूरी पुलिस आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात मस्तूरी पुलिस को सूचना मिली की, जी आर ईंफा. प्रोजेक्ट लिमिटेड ग्राम रलिया जहां 6 लेन सड़क बनाया जा रहा है। उसी कंपनी का स्टोर मटेरियल डंप करने एक जगह को चिन्हांकित कर उसी जगह पर मटेरियल को मिलाकर बन रहे सड़क पर सप्लाई करता है। उसी जगह में बुधवार की बीती रात में उसी कंपनी की हाईवा के द्वारा रेत डंप किया जा रहा था। जिसे आसपास के अन्य कर्मी देख रहे थे, जिन्होंने देखा की जिस हाईवा से रेत गिराया गया है उसमे किसी इंसानी पैर की तरह पंजा दिखाई दे रहा है। जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया जिसके बाद मस्तूरी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेत के अंदर खुदाई करवाई जहाँ लाश मिली जिसकी पहचान उसी हाईवा के हेल्फर मोनू रजक पिता पप्पू रजक उम्र 18 वर्ष निवासी घुरु थाना सकरी बिलासपुर के रूप में हुई,

जिसके बाद हाइवा क्रमांक सीजी 07सीएन 9376 के ड्राइवर हेमचंद लहरे ने पूछताछ में बताया की वह अपने हेल्फर को लेकर पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम अमलडीहा रेत घाट रेत लाने गया था जो हाईवा के ऊपर केबिन में बैठकर पोकलेन से रेत भरवा रहा था फिर अचानक से कही गायब हो गया जिसको ड्राइवर द्वारा उस स्थान में काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका कोई पता नहीं चला जिसके बाद हाईवा ड्राइवर ने रेत से भरे हाईवा को लेकर जी आर इंफ्रा.प्रोजेक्ट कैम्प ग्राम रलिया में लाकर खाली कर रहा था तभी खाली कर रहे रेत से हेल्पर की लाश निकली है जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है की हेल्पर मोनू रजक हाईवा के ऊपर केबिन में बैठा था तो उसी समय पोकलेन के द्वारा रेत भरते समय पोकलेन की चपेट में आ गया होगा जिसके बाद हाईवा के डाला में लोडिंग कर रहे रेत में दब गया होगा। फिलहाल मस्तूरी पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम पश्चात परिजनों को सौप आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार