छत्तीसगढ़मल्हार

राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर आयोजित शासकीय स्कूल के वार्षिक उत्सव में शामिल हुए सुरेन्द्र सिंह क्षत्री

बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए ग्रामीण समाज में व्याप्त बालक बालिका भेदभाव को मिटाने का भी किया आवाहन

मल्हार उदय सिंह

मल्हार-स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में गुरुवार को वार्षिक उत्सव समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह क्षत्री शामिल हुए वार्षिक प्रतिवेदन के पश्चात शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी शाला प्रमुख द्वारा दी गई जिसके पश्चात अतिथियों के हाथों शैक्षणिक खेल कूद और अन्य गतिविधियों में बेहतर स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई जिसने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छता अभियान विषय पर प्रस्तुत नाट्य प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरी इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं के साथ उनके अभिभावक नगर पंचायत के पार्षद गण शिक्षक गण और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में शामिल मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह क्षत्रिय छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि केवल पढ़ाई लिखाई में ध्यान देने से सर्वांगीण विकास संभव नहीं इसलिए बच्चे खेलकूद सांस्कृतिक और अन्य गठित गतिविधियों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लें ताकि एक बेहतर नागरिक बनकर वे बाहर आए।

आज राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर भी उन्होंने कहा यह राष्ट्रीय बालिका दिवस लड़कियों को समान अधिकार देने से संबंधित है। लड़कियों को जिन असमानता का सामना करना पड़ता है, उनको दुनिया के सामने लाना और लोगों के बीच बराबरी का अहसास पैदा करना, लड़कियों के अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण समेत कई अहम विषयों पर जागरूकता पैदा करना है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के...