बिलासपुर

भाजपा महापौर प्रत्याशी पूजा विधानी ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान…. मांगा समर्थन,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – भारतीय जनता पार्टी के महापौर पद की प्रत्याशी पूजा विधानी ने नामांकन दाखिल करने के पश्चात आज से शहर में अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत कर दी जिला न्यायालय परिसर स्थित शिव हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर श्रीमती विधानी ने अधिवक्ताओं के बीच जाकर समर्थन मांगा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जन संपर्क में निकली भाजपा महापौर प्रत्याशी ने कलेक्टोरेट परिसर के कंपोजिट बिल्डिंग शनिचरी बाजार और वसंत विहार कालोनी में लोगो से संपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की

उन्होंने कहा कि बिलासपुर के विकास के दृष्टिगोचर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के महापौर और पार्षद के पक्ष में अपना समर्थन देवें कांग्रेस शासित पिछला पांच वर्ष का कार्यकाल भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन के भेंट चढ़ गया सत्ता के संरक्षण में बिलासपुर शहर पर भू माफियाओं का कब्जा रहा बिलासपुर नगर निगम में कांग्रेस मे आपसी गुटबाजी और रस्साकसी चलती रही जिसका परिणाम यह हुआ कि जिस शहर को भाजपा शासन काल में संजोया गया विकास की बुनियाद रखी गई वह हमरा शहर विकास की दौड़ में पिछड़ता गया देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट स्मार्ट सिटी के पैसे में घाल मेल किया गया अब समय आ गया है कि फिर से विकास की नई इबारत लिखने का छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव नेतृत्व वाली सरकार प्रदेश के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है

विधानसभा चुनाव में जारी किए अपने संकल्प पत्र के अधिकांश वायदों को एक वर्ष के भीतर पूरा कर एक नजीर पेश किया है इसी लिए भाजपा पर प्रदेशवासियों का अटूट विश्वास है बिलासपुर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अप्रत्याशित बढ़त दर्ज करेगी इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष पवन कश्यप रेखा ओमप्रकाश पांडेय विनोद बारगाह जय वाधवानी दिनेश सिंह ठाकुर दुर्गेश यादव लखन वाधवानी ओमप्रकाश खरवार एस देवांगन इंद्रजीत पहलवान इंद्रजीत पहलवान शशिकांत गुप्ता अजय अवस्थी विजय जुनेजा

दिलीप वाधवानी राजू साहू दिलीप श्रीवास्तव गोपी थारवानी सन्नी थारवानी रमेश मौर्य सूरज विधानी अधिवक्ता ज्योतिन्द्र उपाध्याय, अनंत बाजपेई, आदर्श गुप्ता, राकेश मिश्रा, अरुण सिंह, मनीष कश्यप, भरत लोनिया, ऋषि गौरहा, दिनेश तिवारी,लक्ष्मीकांत पाण्डेय, शोभा कश्यप, दिव्या चौहान, रेशमा गुलखान, किरण दानिकर उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO अनोखा ठगी:- सिम्स में रिश्तेदार बनकर पहुंचा ठग, ब्लड दिलाने के नाम पर वसूले 1200 रुपए; मोबाइल ... रतनपुर में दर्दनाक हादसा: बकरियों के लिए चारा काट रहा 22 वर्षीय युवक आया 33 केवी लाइन की चपेट में, स... आधी रात घर में घुसा चोर, जागा मकान मालिक तो रॉड से किया हमला, खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती! सिम्स अस्पताल से उपचार के दौरान घर भागा युवक, सुबह बिगड़ी तबीयत तो फिर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने क... शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन...