बिलासपुर

बिलासपुर:- ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर रेलवे अधिकारी से 31.36 लाख की ठगी… सायबर थाने में अपराध दर्ज,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर अज्ञात साइबर अपराधियों ने रेलवे के सहायक कार्यपालन अभियंता (ट्रैक मशीन) अनिल एक्का से 31.36 लाख रुपये की ठगी कर ली। अनिल एक्का, निवासी रेलवे कॉलोनी, बिलासपुर ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि 25 अगस्त 2024 से 23 जनवरी 2025 के बीच व्हाट्सएप के माध्यम से मिस अनन्या स्मिथ नाम की महिला ने उनसे संपर्क किया। उसने “Motilal Oswal Institutional Account (MOIA)” नामक ट्रेडिंग अकाउंट खोलने का लालच दिया और एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा, जिसमें 260 से अधिक लोग शामिल थे। ग्रुप में खुद को मोतिलाल ओसवाल कंपनी का चेयरमैन बताने वाले रामदेव अग्रवाल हर शाम ट्रेडिंग टिप्स देते थे। फर्जी कस्टमर केयर अधिकारियों के जरिए अनिल एक्का से अलग-अलग खातों में 31.36 लाख रुपये जमा कराए गए। जब उन्होंने अपने पैसे वापस लेने की कोशिश की, तो ऐप बंद हो गया और अकाउंट एक्सेस नहीं मिला। अनिल एक्का ने बताया कि उन्होंने बैंक लोन, दोस्तों से उधारी और खुद की बचत से यह रकम जमा की थी। साइबर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 3(5)-BNS, 318(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...