बिलासपुर

नवनियुक्त पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव ने किया पदभार ग्रहण…कहा कानून व्यवस्था को लागू करना पहली प्राथमिकता

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – नव नियुक्ति बिलासपुर रेंज के आईजी अजय कुमार यादव ने बुधवार को आईजी कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इस दौरान सबसे पहले नवनियुक्त आईजी अजय कुमार यादव का स्वागत के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मालूम हो कि अजय कुमार यादव भारतीय पुलिस सेवा संवर्ग के वर्ष 2004 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के पुलिस अधिकारी हैं। बताया जा रहा है कि अजय यादव पूर्व में रायपुर रेंज आईजी, आईजी इंटेलिजेंस के पद पर एवं बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ थे, और 07 जिलों के पुलिस अधीक्षक के पद पर सेवा दे चुके हैं।

इधर यूनिट ज्वाइन करते ही उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू हुआ। इसी कड़ी में नव पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज अजय कुमार यादव के पदभार ग्रहण दौरान पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह द्वारा गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। इस बीच वह पत्रकारों से रूबरू हुए, जहा उन्होंने कहा की बिलासपुर प्रदेश का सबसे बड़ा पुलिस रेंज है। जाहिर सी बात है कानून व्यवस्था को लागू करना पुलिस की पहली प्राथमिकता में है।

साथ ही नशा और अपराध के इसके अलावा भी अपराधिक गतिविधियों के खिलाफ रणनीति तैयार कर अभियान चलाया जाएगा। आईजी अजय कुमार यादव ने कहा कि पुलिस न केवल फोन रिकॉर्ड अथवा सीसीटीवी के जरिए अपराधियों तक पहुंचती है बल्कि उसका अपना एक अलग से इंटेलिजेंस सोर्स भी होता है। जिनके साथ वह बिलासपुर रेंज में कानून व्यवस्था बनाने भरसक प्रयास करेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
जिला साहू संघ बिलासपुर को मिला नया नेतृत्व, राम लाल साहू बने जिलाध्यक्ष; संगठन मजबूती और सामाजिक एकत... गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने एजुकेशन हब का विशेष आयोजन, प्रतिभाशाली बच... रुपयों की लालच में दोस्त की हत्या... पत्थर से सीना कुचलकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार कैची से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार...मल्हार पुलिस ने भेजा जेल स्थानीय युवाओं ने भरी रोजगार की हुंकार...कोल वाशरी परियोजना का किया स्वागत मस्तूरी : कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनो की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा ... पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला.. सकरी थाना क्षेत्र में फिर हुई ... तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों...