बिल्हा

लापता महिला के हत्या की गुत्थी सुलझी, नाबालिग भतीजे ने की थी हत्या… 3 नाबालिग सहित 4 आरोपी गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम पौसरी में गुमशुदा महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें सोना खरीदने वाले 1 आरोपी देवकुमार उर्फ देवा रात्रे और तीन नाबालिग शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार, 55 वर्षीय बलदाऊ यादव ने 9 फरवरी को अपनी बहन जामफुल यादव की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 11 फरवरी को मृतिका के घर से बदबू आने की सूचना पर पुलिस ने जांच की, तो कोठी में रेत के नीचे दबा शव बरामद हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर प्राणघातक चोट के निशान मिले। पुलिस जांच में पता चला कि मृतिका का भतीजा, जो नाबालिग है, लगातार गुमराह कर रहा था। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपराध कबूलते हुए बताया कि मृतिका अक्सर उसे डांटती थी, जिससे नाराज होकर उसने 6 फरवरी की रात 11 बजे रपली से सिर पर हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद उसने मृतिका की सोने की माला आरोपी देवकुमार को 8,000 रुपये में बेच दी और पैसों को मौज-मस्ती में खर्च कर दिया। वारदात को छिपाने के लिए शव को कोठी में दफना दिया गया, जिसमें उसके 2 नाबालिग साथियों ने सहयोग किया और 9 फरवरी को घर में आग लगाने की कोशिश की गई। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार, सोने की माला और आरोपी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक डी.आर. टंडन और थाना बिल्हा पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...