बिलासपुर

लोकसभा निर्वाचन-2024…शहर में सुरक्षाबलों ने किया फ्लैग मार्च…शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न कराने दी आमद, कलेक्टर, एसपी भी फ्लैग मार्च में हुए शामिल

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त निर्वाचन सम्पन्न कराने हेतु आज शहर में सुरक्षाबलों द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च में जवानों के साथ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह भी साथ-साथ चले। फ्लैग मार्च पुलिस परेड ग्राउण्ड से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा।

इस फ्लैग मार्च में सुरक्षा बलों की विभिन्न टुकड़ियों के सैकड़ो जवान शामिल हुए। कलेक्टर ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिये आप पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कलेक्टर ने कहा कि इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य 07 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शहरवासियों को अधिक से अधिक संख्या में मतदान हेतु जागरूक करते हुए स्वतंत्र, सुरक्षित और शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रेरित करना है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि शहर के मध्य स्थित घनी आबादी वाले इन इलाकों में पुलिस और प्रशासन का संयुक्त फ्लैग मार्च निर्वाचन के प्रति मतदाताओं के विश्वास को बढ़ाएगा, साथ ही चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए किसी भी प्रकार के असामाजिक तत्वों को सुरक्षा बलों की तैनाती से साफ संदेश देने का प्रयास किया गया है। एसपी रजनेश सिंह ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में सुरक्षाबलों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। निर्वाचन प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए जिले में सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि 07 मई को आयोजित होने वाले लोकसभा निर्वाचन की प्रक्रिया निर्बाध रूप से संपन्न कराई जाएगी।

शहर के इन मार्गो में से निकली फ्लैग मार्च

फ्लैग मार्च पुलिस परेड ग्राउंड से शुरू होकर ईदगाह चौक, सिम्स चौक, सदर बाजार, कोतवाली चौक, हटरी चौक, गांधी चौक, दयालबंद नारियल कोठी, जगमल चौक, गुरूनानक चौक, तोरवा थाना होकर रेलवे स्टेशन इंदिरा चौक, टैगोर चौक, पुराना बस स्टैण्ड, सीएमडी चौक, गायत्री मंदिर, मैग्नेटो मॉल, महिमा तिराहा, भारतीय नगर चौक, तैयबा नगर चौक, मगरपारा चौक, राजीव गांधी चौक, महाराणा प्रताप चौक होते हुए शहर के प्रमुख मार्गो से गुजरा।

प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी हुए शामिल

नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, एडिशनल एसपी उमेश कश्यप, सीएसपी आईपीएस पूजा कुमार, बिलासपुर एसडीएम पीयूष तिवारी सहित कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी सहित बड़ी संख्या में जवान उपस्थित रहें।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी : कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनो की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा ... पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला.. सकरी थाना क्षेत्र में फिर हुई ... तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों... रामबोड़ कुसुम प्लांट में हादसा, मेंटेनेंस के दौरान तीन कर्मचारी झुलसे... 2 अपोलो में भर्ती, 1 रायपुर... वारंट तामील में लापरवाही पड़ी भारी... तात्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड... VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी,