बिलासपुर

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025: अंतिम चरण में हुआ मतदान….मतदाताओं ने जोरदार की भागीदारी, 78.08 प्रतिशत रहे आंकड़े,

रमेश राजपूत
बिलासपुर – त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के तहत बिलासपुर जिले के कोटा और तखतपुर जनपदों में आज हुए मतदान में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह 7 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई।

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, कोटा जनपद में कुल 1,50,908 मतदाता थे, जिनमें से 1,13,935 लोगों ने मतदान किया। पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 75.52%, महिला मतदाताओं का 75.49%, और तृतीय लिंग का 20.00% रहा। वहीं, तखतपुर जनपद में कुल 2,08,291 मतदाताओं में से 1,59,359 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें पुरुषों का मतदान प्रतिशत 75.71%, महिलाओं का 77.32%, और तृतीय लिंग का 0.00% दर्ज किया गया। जिले में कुल मिलाकर 3,59,199 मतदाताओं में से 2,73,294 ने मतदान किया, जिससे औसत मतदान प्रतिशत 76.08% रहा। महिला मतदाताओं का उत्साह पुरुषों से अधिक देखने को मिला।

चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें दिखीं, लेकिन मतदाता जोश के साथ अपनी बारी का इंतजार करते रहे। चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतदान के अंतिम आंकड़े संकलित किए जा रहे हैं और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। मतदान संपन्न होने के बाद अब सभी की नजरें नतीजों पर टिकी हैं, जो आने वाले दिनों में घोषित किए जाएंगे।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,