बिलासपुर

जिले में 17 नवम्बर से होगी धान खरीदी.. प्रशासन कर रहा वैकल्पिक व्यवस्था….नए कर्मचारियों को दिया गया खरीदी का प्रशिक्षण,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवम्बर को शनिवार और 16 नवम्बर को रविवार होने की वजह से 17 नवम्बर से शुरू की जाएगी। तैयारी के दौरान समिति कर्मचारियों के हड़ताल के चलते जिला प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था लागू की है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने हड़ताल के कारण राजस्व, कृषि, खाद्य और सहकारिता विभाग के कर्मचारियों को समिति प्रबंधक, धान खरीदी प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपकर खरीदी प्रक्रिया जारी रखने के निर्देश दिए है।

आज 140 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित करने के लिए नए कर्मचारियों को धान खरीदी का प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने उपस्थित कर्मचारियों से कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और समयबद्ध हो। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केंद्रों पर समुचित व्यवस्था हो। सभी उपार्जन केंद्र समय पर तैयार रहे। कलेक्टर ने कहा कि यह वैकल्पिक व्यवस्था किसानों के हित को ध्यान में रखकर बनाई गई है।

प्रशिक्षण में उपार्जन केंद्र की तैयारी, बारदाना प्राप्ति, टोकन वितरण, धान का वजन और गुणवत्ता परीक्षण की प्रक्रिया पर मार्गदर्शन दिया गया। प्रशिक्षण में अधिकारी-कर्मचारियों को धान उपार्जन प्रक्रिया का विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। इसमें उपार्जन केंद्र की तैयारी, वजन, केंद्र की सफाई, किसानों को टोकन जारी करना जैसे अन्य महत्वपूर्ण बिंदु शामिल है। एक से अधिक उपार्जन केंद्र वाले समितियों के वित्तीय आहरण संवितरण का अधिकार समिति के मुख्यालय में पदस्थ धान खरीदी प्रभारी को रहेगा।

प्रशिक्षण के दौरान कहा गया कि प्रत्येक उपार्जन केंद्र पर किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। अधिकारियों को भुगतान प्रक्रिया के महत्व को विशेष रूप से समझाया गया। प्रशिक्षण में खाद्य नियंत्रक अमृत कुजुर, डीएमओ, सहायक खाद्य अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, सहकारिता निरीक्षक, खाद्य निरीक्षक, संस्था प्रबंधक, पर्यवेक्षक मौजूद थे।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,