बिलासपुर

फिर वही पुराना हाल, सड़के लबालब, घरों में घुसा पानी, लाखों की लागत से बने नाले निकासी में हुए फेल…तोरवा पॉवर हाउस में रहवासियों ने किया रास्ता बंद

रमेश राजपूत

बिलासपुर– रविवार को अचानक मौसम के तेवर बदले और झमाझम बारिश होने लगी, इस एक घंटे की बारिश ने फिर शहर को बेहाल कर दिया जगह जगह नाले ओवरफ्लो हो गए और सड़कों पर पानी भर गया।

हालात ऐसे हो गए कि चारो तरह सड़के, गलियां लबालब नज़र आने लगी, कई इलाकों में तो घरों में 3 फिट तक पानी घुस गया और लोगों को घरों से बाहर निकलना पड़ा।

खासकर तोरवा पॉवर हाउस के पास तो हर साल की तरह इस साल भी बाढ़ जैसा नज़ारा देखने को मिला। कुछ ही समय मे घरों के भीतर पानी का जमाव होने लगा और लोगों को सड़कों पर निकलना पड़ गया।

दुकानों, घरों में पानी घुसने से रहवासी आक्रोशित हो गए और उन्होंने सड़क पर लकड़ियां रखकर रास्ता ही बंद कर दिया जो निगम के उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने पर अड़े रहे, इस बीच पुलिस को सूचना मिली और उन्हें हालात सम्हालने पड़े।

बहरहाल बारिश के दौरान जहाँ जहाँ पानी का जमाव होता है, नाले ओवरफ्लो होते है, वह पहले से ही चिन्हांकित है, बावजूद इसके कोई भी राहत आज तक नही मिल पाई है।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प... बुजुर्ग महिला की 1.90 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोपी को राहत नहीं...एफआईआर के बाद से चल रहा फरार, माम... बिलासपुर:- यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा... अंतराज्यीय महिला चोर गिरोह की चार महिलाए... अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर महिला संगठन की पदाधिकारियों से मारपीट.. सरपंच पति समेत कई पर मामला ... जीपीएम: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़...6 आरोपी गिरफ्तार, 38 तोला सोना,1.5 किलो चांदी और स्कार्... कोटा: चरित्र शंका में युवक की पत्थर से कुचलकर हुई थी हत्या... चार आरोपी गिरफ्तार, बिलासपुर: सिरगिट्टी पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप, दो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म मामले में लाप...