बिलासपुर

यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार…चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के हत्थे,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना हिर्री पुलिस ने यार्ड से ट्रक के टायर चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किए गए सामान को शत-प्रतिशत बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार घटना 9 जून 2026 की रात से 10 जून 2026 की सुबह के बीच ग्राम झलफा स्थित विश्वकर्मा गैरेज में हुई थी। यहां खड़े ट्रक क्रमांक CG 04 PII 0757 से अज्ञात चोरों ने डिस्क सहित 9/20 साइज के चार नग टायर चोरी कर लिए थे। चोरी गए टायरों की कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई गई थी। मामले में प्रार्थी दीपक सिंह मरकाम की रिपोर्ट पर थाना हिर्री में धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हिर्री दामोदर मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान 16 जून को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भोजपुरी टोल प्लाजा के पास तीन युवक ट्रकों से टायर खरीदने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में ऋषि धीवर पिता रघुनंदन धीवर 27 वर्ष, निवासी सेमरताल थाना कोनी, संदीप कश्यप पिता चमरा राम कश्यप 32 वर्ष और शेखर चन्द्राकर पिता हौसी चन्द्राकर 20 वर्ष दोनों निवासी ग्राम गढ़वट थाना रतनपुर शामिल हैं। पुलिस पूछताछ में ऋषि धीवर ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए चारों टायर बरामद कर लिए हैं। आवश्यक कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ... IIIT हैदराबाद में एडमिशन का झांसा देकर छात्रा से 12 लाख की ठगी...फर्जी कंसल्टेंसी पर एफआईआर दर्ज करोड़ों की नाली बनी आफत: सड़क से ऊंचे निर्माण ने डुबोए वार्ड, जिम्मेदारों पर उठे सवाल "बिल के बोझ तले थमा अंतिम सफर! आदिवासी महिला के शव को अस्पताल में रोके रखने के आरोप से मचा बवाल" रतनपुर: हाइटेंशन तार की चपेट में आया चरवाहा, बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय दर्दनाक मौत "खाद माफिया के आगे बेबस किसान! बिलासपुर जिले में तिगुने दाम पर बिक रही खाद, मस्तूरी से रतनपुर तक काल... कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्...