बिलासपुर

गली में पत्थर हटाने को लेकर पड़ोसियों में हुआ विवाद….खूनी संघर्ष में 1 की हुई मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना बिल्हा पुलिस ने महज कुछ घंटों में हत्या के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामला ग्राम उडगन का है, जहां गली में पत्थर हटाने को लेकर हुए विवाद में मृतक खेमराज बंजारे उम्र 27 वर्ष की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार 02 मार्च 2025 की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि खेमराज बंजारे की हत्या हो गई है। थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मृतक घर के बाहर लहूलुहान हालत में पड़ा था। पूछताछ में पता चला कि मृतक का पड़ोसी श्याम अंचल रास्ता ऊंचा करने के लिए पत्थर-मिट्टी डाल रहा था, लेकिन कोई पत्थर हटा चुका था। इसे लेकर श्याम अंचल गाली-गलौच करने लगा। जब खेमराज ने विरोध किया तो श्याम अंचल, उसके बेटे लक्ष्मण और मुकेश ने डंडा, सब्बलनुमा बरछी और बोल्डर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इस दौरान श्याम की पत्नी सीताबाई भी उनका समर्थन कर रही थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों श्याम अंचल 55 वर्ष, लक्ष्मण अंचल 29 वर्ष, मुकेश अंचल 26 वर्ष और सीताबाई अंचल 50 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी जब्त कर लिए हैं। इस मामले की सफलता में थाना प्रभारी उमेश कुमार साहू, उनि शत्रुहन प्रसाद लहरे, प्र.आर. रूपेश तिग्गा, आरक्षक संतोष मरकाम, कृष्णा महिलांगे, सुमन चंद्रवंशी और मौसम साहू की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो...